फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, जानिए यहां

Sun, 23 Feb 2025 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: सरकार इस योजना के जरिए कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल का विकास करके और वित्तीय सहायता देकर इनके व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को कई शानदार लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
What Types Of Benefits You Get Under PM Vishwakarma Yojana
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Vishwakarma Yojana: देश में कारीगरों और शिल्पकारों के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर की थी। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। यही नहीं सरकार इस योजना के जरिए कारीगरों और शिल्पकारों का कौशल विकास करके और वित्तीय सहायता देकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को कई शानदार लाभ दिए जाते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

What Types Of Benefits You Get Under PM Vishwakarma Yojana
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अपने व्यवसाय को शुरू करने और उसके विस्तार के लिए कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। यह लोन कुल 2 चरणों में दिया जाता है। पहले चरण में लाभार्थियों को कुल 1 लाख रुपये का लोन मिलता है। 

What Types Of Benefits You Get Under PM Vishwakarma Yojana
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। खास बात यह है कि इस लोन पर आपको केवल 5 प्रतिशत की ब्याज दरों का भुगतान करना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Types Of Benefits You Get Under PM Vishwakarma Yojana
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शिल्पकारों और कारीगरों का कौशल विकास करने के लिए स्किल ट्रेनिंग भी दा जाती है। यह ट्रेनिंग 15 दिनों के लिए दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान हर दिन 500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है। 

विज्ञापन
What Types Of Benefits You Get Under PM Vishwakarma Yojana
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

यही नहीं इस योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के जरिए सरकार 30 लाख से ज्यादा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित करना चाहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed