फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Artificial Intelligence Skills: एआई के दौर में जरूर सीखिए ये स्किल्स, डबल हो जाएगी सैलरी

Mon, 24 Feb 2025 05:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 05:10 PM IST
सार

आज के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मात्र एक तकनीक नहीं है बल्कि एक क्रांति बन चुकी है। यह तकनीक हमारे सोचने, समझने और काम करने के तरीके को प्राभावित कर रही है। इसके आने से विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन क्षमता में वृद्धि देखने को मिली है।

विज्ञापन
Top ai skills to learn in 2025
AI Skills - फोटो : Amar Ujala

दुनिया अब चौथी ओद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुकी है। आज के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मात्र एक तकनीक नहीं है बल्कि एक क्रांति बन चुकी है। यह तकनीक हमारे सोचने, समझने और काम करने के तरीके को प्राभावित कर रही है। इसके आने से विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन क्षमता में वृद्धि देखने को मिली है। एआई का उपयोग फाइनेंस, एजुकेशन, मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी से लकेर हेल्थ और बाकी जगहों पर बढ़-चढ़कर किया जा रहा है।



ऐसे में आज के इस बदलते युग में आपका प्रासंगिक बना रहना जरूरी है। इस कारण एआई से जुड़ी स्किल्स का सीखना आपके लिए जरूरी बन गया है। मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, डीप लर्निंग, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, एआई इमेज जनरेशन आदि स्किल्स को अगर आप सीखते हैं, तो भविष्य में आपके लिए कमाई की कई संभावनाएं खुल सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम उन एआई स्किल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सीखकर आप भविष्य में अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

Top ai skills to learn in 2025
AI Skills - फोटो : Freepik

मशीन लर्निंग 

मशीन लर्निंग एआई का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें कंप्यूटर को डाटा की मदद से सीखना और खुद को बेहतर बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप मशीन लर्निंग की स्किल सीखते हैं, तो करियर में आपके लिए कई नए रास्तों के द्वार खुल सकते हैं। 

Top ai skills to learn in 2025
AI Skills - फोटो : Freepik

एआई साइबर सिक्योरिटी 

एआई आने के बाद इसका उपयोग फ्रॉड डिटेक्शन, नेटवर्क सिक्योरिटी या कहें साइबर सिक्योरिटी में काफी बढ़ रहा है। ऐसे में आप साइबर सिक्योरिटी में एआई से जुड़ी स्किल्स को सीखकर अपने करियर में अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top ai skills to learn in 2025
AI Skills - फोटो : Freepik

एआई इमेज जनरेशन 

एआई आने के बाद मिडजर्नी,  DALL-E जैसे इमेज जनरेशन मॉडल काफी लोकप्रिय हुए हैं। ऐसे में ग्राफिक डिजाइनिंग के क्षेत्र में आप एआई की मदद से बेहतर आर्ट वर्क बनाने की स्किल सीख सकते हैं। ग्राफिक डिजाइनिंग, एडवरटाइजिंग और गेमिंग इंडस्ट्री में इस स्किल की काफी मांग रहती है। 

विज्ञापन
Top ai skills to learn in 2025
AI Skills - फोटो : Freepik

एआई म्यूजिक और ऑडियो जनरेशन 

एआई का इस्तेमाल अब म्यूजिक कंपोजिंग और साउंड डिजाइनिंग भी काफी किया जा रहा है। ऐसे में आप इस क्षेत्र में भी एआई से जुड़ी स्किल्स को सीखकर भविष्य में अपनी कमाई के लिए कई नए रास्तों के द्वार को खोल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed