फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: नेपाल घूमने की बना रहे प्लानिंग, तो आईआरसीटीसी सुविधाजनक ढंग से कराएगा आपको इन जगहों की सैर

Sun, 06 Jul 2025 08:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 08:25 PM IST
सार

नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए जाते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Know Complete Booking Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी सुंदर देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको नेपाल में घुमाने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल की आकर्षक जगहों पर सुविधाजनक ढंग से घुमाया जाएगा। नेपाल हिमालय की गोद में बसा एक बेहद ही खूबसूरत देश है। अपने बौद्ध और हिंदू तीर्थ स्थलों के लिए यह जाना जाता है। यही नहीं यहां के ऊंचे पर्वत, प्राकृतिक खूबसूरती के तो कहने ही क्या? नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए जाते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Know Complete Booking Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम INDEPENDENCE DAY SPECIAL NEPAL PACKAGE है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा की कुल अवधि 5 रातों और 6 दिनों की है। इस टूर का पैकेज कोड WMO018 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 अगस्त, 2025 को मुंबई से हो रही है। पैकेज में आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Know Complete Booking Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai - फोटो : Adobe Stock

वहीं ट्रांसपोर्टेशन सुविधा की बात करें तो मुंबई से नेपाल आपको प्लेन के जरिए ले जाया जाएगा। इसके अलावा नेपाल में बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Know Complete Booking Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai - फोटो : Adobe Stock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कोई चिंता नहीं करनी होगी। आपकी यात्रा को सुविधाजनक ढंग से कराने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी। पैकेज में आपके खाने पीने और रुकने के लिए होटल का इंतजाम आईआरसीटीसी द्वारा होगा। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Know Complete Booking Details Here In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 54,960 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,900 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 46,400 रुपये है।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed