देश में भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवनरेखा की संज्ञा दी जाती है। भारतीय ट्रेनें यात्रा का काफी सुविधाजनक, किफायती और भरोसेमंद विकल्प हैं। इसी वजह से किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों को चला रहा है। ये ट्रेनें देश के हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करती हैं। अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब तक ट्रेन में कंफर्मेशन चार्ट ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तैयार होता था। इससे खासकर उन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिनका टिकट वेटिंग लिस्ट में था और ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तक उन्हें इस बारे में पता नहीं होता था कि टिकट कंफर्म हुई या नहीं।
Indian Railways: 4 नहीं 8 घंटे पहले तैयार होगा रेलवे का चार्ट, जानें रेलवे का नया नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 04:00 PM IST
सार
अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब तक ट्रेन में कंफर्मेशन चार्ट ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तैयार होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन