फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और कौन होता है पात्र? यहां जानें सबकुछ

Mon, 21 Jul 2025 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

Ayushman Kaise Banta Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। इसके बाद आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to apply and who is eligible for ayushman card kaise banta hai aur kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility Criteria: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। इनमें कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जुड़कर मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं।



दरअसल, केंद्र सरकार की इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपका पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद आप इस आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं और अगर बन पाएगा, तो आप कैसे इस आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

how to apply and who is eligible for ayushman card kaise banta hai aur kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं:-

पहला तरीका

  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसका पहला तरीका है ऑनलाइन का। इसमें आपको प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड करना है और फिर यहां से आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो ये इसी एप में आ जाता है।
how to apply and who is eligible for ayushman card kaise banta hai aur kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर जाकर आपको अपने दस्तावेज देने होते हैं और फिर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है जिससे कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply and who is eligible for ayushman card kaise banta hai aur kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है या योजना की एप ओपन करनी है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर आप इस बारे में जान पाएंगे
विज्ञापन
how to apply and who is eligible for ayushman card kaise banta hai aur kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का फायदा

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इससे आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। कार्डधारक अपने आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। मुफ्त इलाज का लाभ योजना में पंजीकृत प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में करवाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed