Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Ladakh Tour Package From Bengaluru 2025 Price, Duration, Itinerary Check All Booking Details In Hindi
{"_id":"68a576ebb6a526216c0adf9e","slug":"irctc-ladakh-tour-package-from-bengaluru-2025-price-duration-itinerary-check-all-booking-details-in-hindi-2025-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है लद्दाख घुमाने के लिए 6 रातों और 7 दिनों का टूर पैकेज, जानें किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है लद्दाख घुमाने के लिए 6 रातों और 7 दिनों का टूर पैकेज, जानें किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:15 PM IST
सार
इस पैकेज में आपको लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता और वहां की संस्कृति का करीबी से अनुभव करने का मौका मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप अगस्त के महीने में देश के किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत लद्दाख में घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप रोमांच और शांति दोनों का एक साथ अनुभव पाना चाहते हैं तो लद्दाख आपके लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियां, नीले आसामान और सुंदर झीलें लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।
हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक लद्दाख में घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता और वहां की संस्कृति का करीबी से अनुभव करने का मौका मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
आईआरसीटीसी लद्दाख टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। आपकी यात्रा को सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पैकेज में आईआरसीटीसी ने आपके लिए खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था कर रखी है।
इस टूर पैकेज का नाम MAGNIFICENT LADAKH EX BENGALURU है। इस टूर का पैकेज कोड SBA08 है। आईआरसीटीसी के लद्दाख टूर पैकेज की शुरुआत 28 अगस्त, 2025 को बैंगलुरु से हो रही है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
इस टूर पैकेज में आपको लेह, श्याम वैली, नुब्रा, तुर्तुक, पैंगोंग में घुमाया जाएगा। यह टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए आपको बस की सुविधा भी मिलेगी।
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 63,200 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,350 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 57,950 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।