अगर आप किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपको काशी और अयोध्या घुमाएगा। हमारे सांस्कृतिक और अध्यात्मिक धर्म ग्रंथों में काशी और अयोध्या का एक विशेष महत्व है। यह दोनों शहर सनातन धर्म के जीवंत प्रतीक हैं। काशी भारत के प्राचीन नगरों में से एक है। गंगा तट पर बसी इस नगरी को मोक्ष का द्वार कहा जाता है। वहीं अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। अयोध्या का हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त इन दोनों जगह पर आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए कई तरह की सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।
IRCTC Tour Package: अयोध्या के साथ काशी भी घुमाएगा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतना है टूर पैकेज का किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:26 PM IST
सार
हमारे सांस्कृतिक और अध्यात्मिक धर्म ग्रंथों में काशी और अयोध्या का एक विशेष महत्व है। यह दोनों शहर सनातन धर्म के जीवंत प्रतीक हैं। काशी भारत के प्राचीन नगरों में से एक है। गंगा तट पर बसी इस नगरी को मोक्ष का द्वार कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन