{"_id":"6911924ff7107cfc15047b43","slug":"irctc-kamakhya-darshan-tour-package-from-guwahati-check-complete-booking-details-2025-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में करा रहा मां कामाख्या के दर्शन, टूर पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में करा रहा मां कामाख्या के दर्शन, टूर पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:13 PM IST
सार
अगर आप भी मां कामाख्या देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सुविधाजनक ढंग से माता कामाख्या के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IRCTC Tour Packages: भारत अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हमारे देश में कई लोकप्रिय मंदिर हैं, जो आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। गुवाहाटी में स्थिति मां कामाख्या का मंदिर भी इन्हीं में से एक है। पौराणिक मान्यता है कि यहां पर मां सती के अंग का एक भाग गिरा था। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं।
अगर आप भी मां कामाख्या देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सुविधाजनक ढंग से माता कामाख्या के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज में दर्शन की संपूर्ण व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा।
2 of 5
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package
- फोटो : Adobestock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत श्रद्धालुओं को असम की आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता का करीबी से अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस कारण आपको माता कामाख्या देवी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज का नाम दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर है।
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package
- फोटो : Freepik
यह टूर पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है। इस टूर का पैकेज कोड EGH044 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत रोजाना गुवाहाटी से होती है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कैब और बस के माध्यम से घुमाया जाता है।
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package
- फोटो : freepik
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किन्हीं दूसरी चीजों की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था कर रखी है। इसके अलावा टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
IRCTC Kamakhya Darshan Tour Package
- फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज का किराया भी काफी किफायती है। पैकेज के अंतर्गत अकेले सफर करने पर आपको 12,950 रुपये देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये किराया देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।