{"_id":"66e1752f461b38a11100f0d8","slug":"irctc-jewel-of-north-east-tour-package-2024-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
IRCTC Jewel Of North East Tour Package 2024: अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। पूर्वोत्तर भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्वास्थ्यप्रद मौसम, समृद्ध जैव विविधता, दुर्लभ वन्य जीवन, ऐतिहासिक स्थानों और अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए विश्व विख्यात है। यहां चेरापूंजी, गुवाहाटी, शिलांग आदि घूमने लायक कई शानदार जगहें हैं।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के नॉर्थ ईस्ट इंडिया घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Jewel Of North East Tour Package 2024
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम JEWEL OF NORTH EAST है। इसका पैकेज कोड NLR029 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 10 रातों और 11 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी।
3 of 5
IRCTC Jewel Of North East Tour Package 2024
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 16 सितंबर, 2024 को बस्ती, गोंडा, गोरखपुर, लखनऊ से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको चेरापूंजी / गुवाहाटी / कामाख्या / शिलांग घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IRCTC Jewel Of North East Tour Package 2024
- फोटो : Istock
ट्रेन के अलावा बाकी जगहों पर आपकी यात्रा कैब के माध्यम से कराई जाएगी। 10 रातों और 11 दिनों तक यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC Jewel Of North East Tour Package 2024
- फोटो : Istock
अगर बात किराये की करें तो कंफर्ट 3AC में अकेले सफर करने पर आपको 71,300 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 40,220 रुपये है। टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NLR029 पर विजिट कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।