फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyber Dost Alerts: ऑनलाइन दवाइयां मंगवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

Mon, 07 Feb 2022 03:49 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 07 Feb 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
Cyber Dost Alerts Keep these things in mind while ordering medicines online Otherwise you can be a victim of fraud
ऑनलाइन दवाइयां मंगवाते समय इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : iStock

आजकल रोजमर्रा से जुड़ी हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध है। कपड़ा, खाना, दवाइयां सबकुछ अब लोग घर बैठे ही मंगा लेते हैं। इसके लिए कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। पहले हर छोटी-बड़ी चीज के लिए इंसान को एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था, वहीं आज सब कुछ ऑनलाइन मौजूद है। एक तरफ जहां हर चीज के ऑनलाइन उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत मिली है, वहीं दूसरी तरफ इससे धोखाधड़ी के मामले भी खूब बढ़े हैं। ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आपको हर सामान पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल जाते हैं। लेकिन ऑफर और सस्ते के चक्कर में आप कहीं नकली सामान न खरीद लें इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है। अब तो लोग दवाइयां भी ऑनलाइन मंगवाने लगे हैं। लेकिन दवाइयों के मामले में भी अब फ्रॉड होने लगा है। इसके लिए सरकार ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं सरकार ने क्या कहा... 

Cyber Dost Alerts Keep these things in mind while ordering medicines online Otherwise you can be a victim of fraud
ऑनलाइन दवाइयां मंगवाते समय इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : Twitter- @Cyberdost
गृह मंत्रालय के पोर्टल साइबर दोस्त ने किया अलर्ट 
  • गृह मंत्रालय के पोर्टल साइबर दोस्त की ओर से लोगों को लगातार ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में बताया जाता है। हाल ही में एक बार फिर साइबर दोस्त ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों को चेताया है। साइबर दोस्त ने लोगों से कहा है कि ऑनलाइन नकली दवा से सावधान रहें और साइबर सेफ बनें।  
Cyber Dost Alerts Keep these things in mind while ordering medicines online Otherwise you can be a victim of fraud
ऑनलाइन दवाइयां मंगवाते समय इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : iStock
ऑनलाइन दवा मंगवाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल 
  • ऑनलाइन दवा मंगवाते समय ध्यान रखें कि आप सिर्फ भरोसेमंद फार्मेसी से ही दावा मंगवाएं। किसी भी ऑनलाइन साइट से दवाइयां मंगवाने से पहले चेक कर लें। इसके अलावा पहले से पेमेंट करने की जगह कैश ऑन डिलीवरी का चयन करें। इससे आप होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Dost Alerts Keep these things in mind while ordering medicines online Otherwise you can be a victim of fraud
ऑनलाइन दवाइयां मंगवाते समय इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : iStock
  • सबसे जरूरी बात ये है कि कभी भी डिस्काउंट के चक्कर में न पड़ें। अक्सर लोग डिस्काउंट के चक्कर में कई तरह के आउटलेट्स से दवाएं आदि लेने लगते हैं। ऐसा करने से बचें और सिर्फ भरोसेमंद फार्मेसी से ही दवा ऑर्डर करें। 
विज्ञापन
Cyber Dost Alerts Keep these things in mind while ordering medicines online Otherwise you can be a victim of fraud
ऑनलाइन दवाइयां मंगवाते समय इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : iStock
  • कुछ सालों से खासतौर पर कोरोना काल में ऑनलाइन दवाइयां मंगाने का प्रचलन बढ़ा है। दरअसल, ऑफलाइन रिटेलर दवाइयों पर 20% तक डिस्काउंट देते हैं वहीं ऑनलाइन आपको 60% तक डिस्काउंट देखने मिल जाता है। इसलिए लोग दवा ऑनलाइन ही मंगा ले रहे हैं। ये आदत आपको ठगी का शिकार बना सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed