IRCTC Heavenly Uttarakhand Tour Package: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी घूमने का मौका मिल रहा है। उत्तराखंड में इन स्थानों पर आपको कई शानदार जगहें देखने को मिलेंगी। हर साल देश दुनिया से लाखों पर्यटक इन खूबसूरत स्थानों पर घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। ऐसे में आपको उत्तराखंड के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HEAVENLY UTTARAKHAND है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: गर्मियों में IRCTC के साथ करिए हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी की सैर, सिर्फ इतना देना होगा किराया
आईआरसीटीसी का उत्तराखंड का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है।
जानना जरूरी: 31 मार्च से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
उत्तराखंड के इस टूर पैकेज की शुरुआत 31 मार्च, 4 अप्रैल, 11 अप्रैल, 2 मई, 9 मई और 16 मई को रायपुर से होगी। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी तारीख का टिकट बुक करा सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको यात्रा करते समय खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। अन्य जगहों पर घूमने के लिए आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
AC Sedan Car (1-3 Pax)
इसमें आपको अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 63,435 रुपये, दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 63,435 रुपये और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 34,100 रुपये देना है।
AC Innova (4-6 Pax)
इसमें आपको अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 45205 रुपये, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 35,565 रुपये और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 32,495 रुपये किराया देना होगा।
AC Tempo Traveller (7-10 Pax)
इसमें आपको अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 44,010 रुपये, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 34,370 रुपये और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 33,215 रुपये किराया देना होगा।
LIC: एलआईसी की जबरदस्त स्कीम, 253 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 54 लाख