फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी के साथ करिए खूबसूरत भूटान की सैर, मिल रही कई शानदार सुविधाएं

Mon, 13 Nov 2023 10:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Bhutan Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details Here In Hindi
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Bhutan Tour Package 2023: अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज में आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भूटान दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जो कि कार्बन नेगेटिव है। भूटान की प्राकृतिक खूबसूरती दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। खूबसूरती के साथ-साथ भूटान शांत सुरक्षित और प्रकृति में रचा बसा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है। ऐसे में आपको यह टूर पैकेज रोमांच का अनुभव भी कराएगा। आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
IRCTC Bhutan Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details Here In Hindi
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ब्यूटीफुल भूटान है। इसके अंतर्गत आपको कुल 9 रातों और 10 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के ब्यूटीफुल भूटान टूर पैकेज की शुरुआत 22 दिसंबर 2023 को कोलकाता से हो रही है। 

IRCTC Bhutan Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details Here In Hindi
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का यह एक रेल टूर पैकेज है। इसमें आपको कंचन कन्या एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से कोलकाता से भूटान ले जाया जाएगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत भूटान की यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Bhutan Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details Here In Hindi
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी द्वारा ब्रेकफास्ट लंच डिनर और रुकने के लिए होटल सभी चीजों की पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Bhutan Tour Package 2023 Check Price And Complete Tour Details Here In Hindi
IRCTC Bhutan Tour Package - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराए कि करें तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 76,700 खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,300 है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ जा रहे हैं तो आपके प्रति व्यक्ति 53,100 खर्च करने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed