फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इन चीजों में कर सकते हैं निवेश, फायदे जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Mon, 06 Mar 2023 09:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Mar 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
Investment Plan for Future from Gold Investment to Mutual Fund All You Need to Know
निवेश करने के क्या तरीके हो सकते हैं? - फोटो : istock

Investment Plan: शायद ही कोई ऐसा हो जो आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होना चाहता हो। लोग पैसे कमाने के लिए नौकरी करते हैं, अपना बिजनेस करते हैं आदि। यही नहीं, लोग अपनी आज की जरूरतों पर तो खर्च करते ही हैं। पर इसके अलावा लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत भी करते हैं। कोई बैंक में पैसे रखता है, तो कोई अन्य तरह की जगहों पर निवेश करता है। पर यहां सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप उन चीजों के बारे में जानें जहां आप निवेश करके अच्छा रिटर्न पा सकते हैं और वो भी बिना किसी दिक्कत के। ऐसे में अगर आप भी ऐसे तरीकों के बारे में सोच रहे हैं, तो आप सोने में और म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप सोने में किस तरह से निवेश करके अच्छी कमाई कर सकते हैं और साथ ही म्यूचुअल फंड में भी कैसे निवेश किया जा सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Investment Plan for Future from Gold Investment to Mutual Fund All You Need to Know
निवेश करने के क्या तरीके हो सकते हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, सोने में निवेश करने के पीछे एक कारण है इसके दाम। सोने के दाम कुछ-कुछ समय में बढ़ते रहते हैं। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करते हैं तो आप कम समय में अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।
Investment Plan for Future from Gold Investment to Mutual Fund All You Need to Know
निवेश करने के क्या तरीके हो सकते हैं? - फोटो : istock
  • शेयर मार्केट में आने वाली गिरावट के समय पर आपके द्वारा खरीदा गया सोना आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब-जब शेयर गिरता है, तब-तब आपके सोने का दाम बढ़ता जाता है। इसलिए समय पर खरीदा सोना ऐसे समय में आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Investment Plan for Future from Gold Investment to Mutual Fund All You Need to Know
निवेश करने के क्या तरीके हो सकते हैं? - फोटो : istock

गोल्ड-ईटीएफ और गोल्ड फंड का रिटर्न हो सकता है बेहतर

  • आप चाहें तो सोने में दो तरीकों से निवेश कर सकते हैं, जिसमें पहला है गोल्ड ईटीएफ और दूसरा है गोल्ड फंड। ऐसा करके आपका सोना सुरक्षित हो जाता हौ और जब आप इस सोने की ज्वेलरी बनवाते हैं, तो इसमें कटौती भी नहीं होती है। गोल्ड ईटीएफ बिल्कुल सोने खरीदतना जैसा है। जबकि, गोल्ड फंड में निवेश करने का मतलब माइनिंग कंपननियों में सीधे निवेश करना है। इससे बाजार के उतार-चढ़ाव से भी आपका सोना सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
Investment Plan for Future from Gold Investment to Mutual Fund All You Need to Know
निवेश करने के क्या तरीके हो सकते हैं? - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड

  • आप अगर चाहें तो म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें रिटर्न तो बेहतर मिलता है और निवेश भी कोई ज्यादा नहीं करना पड़ता। पर आप जब भी म्यूचुअल फंड में निवेश करें, तो ध्यान रखें कि किसी अनुभवी व्यक्ति के जरिए ही निवेश करना बेहतर हो सकता है। इसके अलावा म्यूचुअल फंड के रिस्क को भी अच्छे से समझकर ही निवेश करें, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे और आपको बेहतर रिटर्न मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed