Insurance Tips: इंश्योरेंस आपको किसी अप्रत्याशित या प्रतिकूल घटना के कारण हुए आर्थिक घाटे का बीमा कवर प्रदान करता है। इसके अंतर्गत आपको एक नियमित समय अवधि पर इंश्योरेंस कवर के लिए कुछ प्रीमियम को जमा करना होता है। ये प्रीमियम आप मासिक, क्वार्टली और सालाना भर सकते हैं। आपके प्रीमियम की कीमत के आधार पर आपके इंश्योरेंस कवर की राशि तय होती है। अगर भविष्य में आपके साथ कोई हादसा होता है। इस स्थित में आपको बीमा कवर का लाभ मिलता है। इंश्योरेंस मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। इनमें लाइफ इंश्योरेंस और जनरल इंश्योरेंस शामिल हैं। इन दोनों इंश्योरेंस के भी कई प्रकार होते हैं। ऐसे में अगर आप इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में -
Insurance Tips: खरीदने जा रहे हैं नया इंश्योरेंस, तो जान लें ये जरूरी बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन