Indian Railways: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियों के सीजन में बच्चों की छुट्टी शुरू हो जाती है। इस कारण कई लोग शहरों से अपने गांवों में घूमने के लिए जाते हैं, जिसके चलते ट्रेन में काफी भीड़ देखने को मिलती है। कई लोग गर्मी के सीजन में ट्रेन में होने वाली भीड़ को देखते हुए काफी पहले ही कंफर्म सीट की बुकिंग करा लेते हैं। इस कारण ट्रेनों में यात्रा करने के लिए कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है। अगर आप भी गर्मी में गांव जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और यात्रा करने के लिए ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है तो यह खबर खास आपके लिए है। भारतीय रेलवे गर्मी के सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अगर आप कहीं पर ट्रेन से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको कंफर्म सीट नहीं मिल रही तो आपको एक बार इन ट्रेनों की लिस्ट देख लेनी चाहिए।
Indian Railways: गर्मियों में भारतीय रेलवे चला रहा ये समर स्पेशल ट्रेनें, मिल सकता है कंफर्म टिकट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:06 PM IST
सार
भारतीय रेलवे गर्मी के सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अगर आप कहीं पर ट्रेन से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको कंफर्म सीट नहीं मिल रही तो आपको एक बार इन ट्रेनों की लिस्ट देख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन