फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways Rules For Pets: कौन-कौन से जानवर ले जा सकते हैं ट्रेन से आप? जानें नियम और तरीका

Mon, 10 Nov 2025 02:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 Nov 2025 02:01 PM IST
सार

Pet Ko Kaise Train Mein Ja Sakta Hai: क्या आपको भी अपने किसी पालतू जानवर जैसे, डॉग, बिल्ली आदि को अपने साथ ट्रेन में ले जाना है? इसके लिए आपको रेलवे का नियम पता होना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
indian railways rules for dog: how to travel with your pet dog on trains
ट्रेन से कौन से पालतू जानवर ले सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pet Travel In Train: हर रोज भारतीय ट्रेनों से करोड़ों लोग सफर करते हैं। देश के लगभग हर एक कोने में ट्रेनें जाती हैं और यात्रियों को अपने गंतव्य तक छोड़ती है। आपको अगर ट्रेन से सफर करना होता है तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट लेना होता है जिसके बाद आप ट्रेन से सफर कर सकते हैं।



पर क्या आप ये जानते हैं कि अगर आपको अपने किसी पालतू जानवर को ट्रेन से ले जाना है, तो क्या आप ऐसा कर सकते हैं? क्या भारतीय रेलवे का इसको लेकर कोई नियम है? ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कौन-कौन से जानवर ट्रेन से ले जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, आप कौन-कौन से जानवर ट्रेन से ले जा सकते हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

indian railways rules for dog: how to travel with your pet dog on trains
ट्रेन से कौन से पालतू जानवर ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किन पालतू जानवरों को ट्रेन में ले जा सकते हैं आप?

  • अगर आपके मन में भी ये सवाल चल रहा है कि क्या आप अपने किसी पालतू जानवर को ट्रेन में ले जा सकते हैं या नहीं? तो जान लें इसके लिए भारतीय रेलवे का नियम है। इसके मुताबिक, कुत्ते और बिल्ली को आप अपने साथ ले जा सकते हैं। वहीं, और भी पालतू जानवर हैं जिन्हें आप साथ ले जा सकते हैं जिसमें तोता, खरगोश आदि शामिल हैं। पर इसके लिए आपको रेलवे को सूचित करना होता है।
indian railways rules for dog: how to travel with your pet dog on trains
ट्रेन से कौन से पालतू जानवर ले सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

क्या तरीका है ट्रेन में पालतू जानवर ले जाने का?

  • आपको अगर अपने पालतू जानवर को अपने साथ ट्रेन में ले जाना है, तो इसके लिए आप फर्स्ट क्लास एसी में कूप बुक कर सकते हैं। पर बुक करने के बाद चार्ट बनने के बाद ही आपको पता चल पाता है कि आपको कूप मिला है या नहीं। इसके लिए आप स्टेशन के चीफ रिजर्वेशन अधिकारी को एक आवेदन पत्र लिखकर दे सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि आपके पालतू जानवर को आप अपने साथ ले जाना चाहते हैं। जान लें, इसके अलावा आप स्लीपर या बाकी एसी क्लास में किसी भी जानवर को साथ नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railways rules for dog: how to travel with your pet dog on trains
ट्रेन से कौन से पालतू जानवर ले सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
  • दूसरा तरीका है ट्रेन में बने गार्ड वाले कोच में आप अपने पालतू जानवर को ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पालतू जानवर को एक पिंजरे में रखना होता है। साथ ही उसका टिकट भी लेना होता है, जो रेलवे द्वारा तय रहता है। यहां पर आपके पालतू जानवर के खाने-पीने की जिम्मेदारी आपकी ही होती है।
विज्ञापन
indian railways rules for dog: how to travel with your pet dog on trains
ट्रेन से कौन से पालतू जानवर ले सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

  • आपको ये सुनिश्चित करना होता है कि आपके पालतू जानवर को नियमों के तहत सभी वैक्सीन लगी हो। साथ ही आपके पास उसके दस्तावेज होना जरूरी है
  • अपने पालतू जानवर को लेकर आपको 2 घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचाना होता है और दस्तावेज चेक करवाने होते हैं
  • एक पीएनआर नंबर पर सिर्फ एक पालतू जानवर ही ले जाया जा सकता है आदि
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed