Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 20th Installment Update Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Kab Aayegi July
{"_id":"686a26a1f6fc05c52f04ed85","slug":"pm-kisan-20th-installment-update-check-pm-kisan-samman-nidhi-20-kist-kab-aayegi-july-2025-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जल्द खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 20वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जल्द खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 20वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:19 PM IST
सार
करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार इस शानदार योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा सालाना छोटे और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है।
2 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
केंद्र सरकार ने 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की थी। इसके बाद सरकार द्वारा 20वीं किस्त के पैसे जून महीने में जारी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि, कुछ कारणों के चलते केंद्र सरकार 20वीं किस्त के पैसे जून महीने में जारी नहीं कर सकी।
हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त इसी जुलाई महीने में जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त के पैसे जारी करने की तारीखों का अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का अगर आप लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको स्कीम में कुछ जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। इनमें ईकेवाईसी और भूलेखों का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा बैंक अकाउंट से आपको आधार कार्ड भी लिंक कराना जरूरी है।
अगर आप इन जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं, तो आपको अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय कोई गलती की थी तो उन्हें उसमें भी जल्द से जल्द सुधार करवा लना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।