फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: अब ट्रेनों में मिलेंगी महिलाओं को आरक्षित सीटें, जानें क्या हुआ है बदलाव

Sat, 18 Dec 2021 02:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways now women will get reserved seat in train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

अक्सर मेट्रो या बसों में सफर करने के दौरान आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि उनमें कुछ सीटों को खास महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है। मेट्रों में आगे का कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है। वहीं उसके बाकी कोच में भी कुछ सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाता है। बसों में भी महिलाओं के लिए आगे की सीटों को रिजर्व किया जाता है। वहीं लोकल ट्रेनें जैसे ईएमयू और डीएमयू में भी महिलाओं को सफर करने के लिए आरक्षित सीटें दी जाती हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए कुछ सीटों को आरक्षित किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि महिला यात्रियों के आरामदायक सफर को सुनिश्चित करने की दिशा में इस सुविधा को शुरू किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Indian Railways now women will get reserved seat in train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी है कि लंबी दूरी के लिए चलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास की 6 बर्थ का आरक्षण कोटा महिलाओं को दिया जाएगा। वहीं गरीब रथ, राजधानी, दुरंतो आदि वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों के थर्ड एसी कोच में 6 बर्थ को महिला यात्रियों के लिए आरक्षित किया जाएगा। 

Indian Railways now women will get reserved seat in train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्लीपर कोच में 6 लोअर बर्थ, थर्ड एसी में 4 लोअर बर्थ और सेकेंड एसी कोच में 4 लोअर बर्थ (वरिष्ठ नागरिक, 45 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं, गर्भवती महिलाओं) के लिए आरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways now women will get reserved seat in train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हालांकि ये रिजर्वेशन, ट्रेनों में उस श्रेणी के डिब्बों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। भारतीय रेलवे के इस कदम से लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को काफी लाभ होने वाला है। आरक्षित सीट मिलने से उनका सफर ज्यादा आरामदायक और सुरक्षात्मक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed