फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तत्काल ट्रेन टिकट का नया नियम लागू होने के बाद दिखने लगा असर, बिहार, बनारस की ट्रेनों में खाली दिख रही सीटें

Thu, 03 Jul 2025 01:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

नए नियम के लागू हुए सिर्फ दो दिन ही हुए हैं और इसका प्रभाव अभी से देखने को मिल रहा है। इस नियम के लागू होने से पहले बिहार, बनारस और लखनऊ के रूट पर चलने वाली ट्रेनों में तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं था।

विज्ञापन
Indian Railways New Tatkal Ticket Rule Shows Impact Seats Are Available In Many Trains
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लेकर नया नियम 1 जुलाई, 2025 से लागू हो चुका है। इस नए नियम के लागू हुए सिर्फ दो दिन ही हुए हैं और इसका प्रभाव अभी से देखने को मिल रहा है। इस नियम के लागू होने से पहले बिहार, बनारस और लखनऊ के रूट पर चलने वाली ट्रेनों में तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं था। वहीं तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों के लागू होने के बाद अब इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों में सीटें खाली दिखने लगी हैं। इस बारे में कई यात्री केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सोशल मीडिया पर टैग करके जानकारी दे रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों के फायदों के बारे में कई यात्री बता रहे हैं। 

Trending Videos
Indian Railways New Tatkal Ticket Rule Shows Impact Seats Are Available In Many Trains
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

1 जुलाई से लागू हुए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों के अंतर्गत तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी। आधार ऑथेंटिकेशन के बिना आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

Indian Railways New Tatkal Ticket Rule Shows Impact Seats Are Available In Many Trains
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा चल रहा था। कई एजेंट पहले ही बल्क में टिकट बुक कर लेते थे। इस कारण जरूरतमंद यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती थी। इस पर लगाम कसने के लिए सरकार ने इस कदम को उठाया है। सरकार के इस फैसले का प्रभाव भी अब दिखने लगा है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways New Tatkal Ticket Rule Shows Impact Seats Are Available In Many Trains
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

1 जुलाई से पहले दिल्ली, बिहार की कई ट्रेनों में तत्काल विंडो खुलते ही सीटें बुक हो जाती थीं। वहीं अब इन ट्रेनों में तत्काल विंडों के खुलने काफी देर तक ट्रेनों में सीटें खाली दिख रही हैं। 1 जुलाई से पहले ये सीटें कुछ मिनटों में फुल हो जाती थीं। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
Indian Railways New Tatkal Ticket Rule Shows Impact Seats Are Available In Many Trains
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों के अंतर्गत एजेंट शुरुआती 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर सकेंगे। वहीं 15 जुलाई के बाद जो लोग विंडो से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करेंगे उन्हें भी अपना आधार देना होगा। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed