Indian Railways Seats Rules: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन यहां किया जाता है। एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्यों तक में ट्रेनों की सेवा निरंतर चलती रहती है।
बस ट्रेन टिकट कीजिए और फिर आप भी ट्रेन से सफर कर सकते हैं, लेकिन आपको रेलवे के सीटों को लेकर बनाए गए नियमों के बारे में भी जान लेना चाहिए। जैसे- अगर 4 यात्री में से 2 की ट्रेन छूट गई तो फिर रेलवे इन सीटों का क्या करता है? चलिए जानते हैं इस नियम के बारे में...
2 of 5
ट्रेन छूट जाए तो क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
ट्रेन छूटने पर क्या होता है सीट का?
- भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, जो यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पाते
- ऐसे यात्रियों की बुक की हुई खाली सीटों को टीटीई वेटिंग या आरएसी वाले यात्रियों को अलॉट कर सकता है
- हालांकि, ऐसा ट्रेन चलने के बाद अगले दो स्टेशन पार करने के बाद ही किया जा सकता है
3 of 5
ट्रेन छूट जाए तो क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
- दरअसल, ट्रेन चलने के बाद जो पहले दो स्टेशन पड़ते हैं उसमें टीटीई इंतजार करता है
- जिन यात्रियों की ट्रेन छूट गई है और वो अगले दो स्टेशन में से किसी स्टेशन में ट्रेन में चढ़ जाते हैं तो उनकी सीट उन्हीं को मिलती है जिसने बुक की है
- वरना दो स्टेशन के बाद टीटीई वेटिंग या आरएसी वाले यात्रियों को सीट दे सकता है
4 of 5
ट्रेन छूट जाए तो क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
ट्रेन छूट जाए तो क्या रिफंड मिल सकता है?
- लोगों की जब ट्रेन छूट जाती है तो वो परेशान हो जाते हैं और रिफंड के बारे में तो भूल ही जाते हैं
- पर आपको बता दें कि ट्रेन छूटने पर भी आपको रिफंड मिल सकता है
- हालांकि, ट्रेन आपकी गलती की वजह से छूटी होती है, इसलिए टिकट का पूरा पैसा तो नहीं पर थोड़े पैसे काटकर रेलवे बाकी पैसे आपको रिफंड कर देता है
5 of 5
ट्रेन छूट जाए तो क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
- इसके लिए यात्रियों को टीडीआर भरना होता है
- ट्रेन छूटने के एक घंटे के भीतर आपको टीडीआर भरना होता है
- इसके बाद आप अपने टिकट का पैसा रिफंड पा सकते हैं