Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। आज के समय भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हालांकि, इन ट्रेनों की संख्या ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए नकाफी हैं। ट्रेनों में कई महीनों पहले ही वेटिंग लिस्ट चली जाती है। वहीं तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी कोई आसान काम नहीं है। यात्रियों की इतनी ज्यादा तदाद होती है कि तत्काल विंडो खुलते ही सभी सीटें धड़ल्ले से बुक हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे एक खास तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो आने वाले कुछ सालों में ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म हो जाएगी और सभी यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेगी।
Indian Railways: सबको मिलेगी ट्रेनों में कंफर्म सीट! रेलवे इस मास्टरप्लान पर कर रहा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे की कायाकल्प करने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है। वर्तमान समय में भारतीय रेलवे में डिमांड और सप्लाई का गैप काफी अधिक है। इस कारण कई यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है।
Marriage Scheme: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और किन्हें मिलेगा लाभ
रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव के मुताबिक देश में रोजाना पटरी के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पिछले पांच सालों में 35 हजार किलोमीटर की पटरी बिछाई जा चुकी हैं।
AC: रात को सोते समय कितना होना चाहिए एसी का तापमान, जरूर जान लें यह बात
इसके अलावा कुछ समय पहले अश्विनी वैष्णव द्वारा यह बात कही गई थी कि नई ट्रेनों को बनाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आने वाले समय में ट्रेनों की संख्या बढ़ने से वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी।
SSY: बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश
इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में भी बताया था कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए सरकार इस क्षेत्र में भारी निवेश कर रही है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि अगले पांच सालों में सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलेगा।
AC Tips: एसी चलाने पर आता है ज्यादा बिजली का बिल? तो अपनाएं ये पांच टिप्स