फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: खाते में आ सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Fri, 21 Jun 2024 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 Jun 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana What work is necessary to get the stuck 17th kist
अटकी हुई 17वीं किस्त पाने के लिए क्या काम करें? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के लिए चलाया जाता है और इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। जैसा इस बार 17वीं किस्त में भी किया गया। बीती 18 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी की जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि आपको किस्त का लाभ अब तक क्यों नहीं मिला है और ये कैसे मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana What work is necessary to get the stuck 17th kist
अटकी हुई 17वीं किस्त पाने के लिए क्या काम करें? - फोटो : istock

पहले जानें किस्त अटकने के कारण

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपको भी 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। जैसे- सबसे पहले अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है। नियमों के तहत योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana What work is necessary to get the stuck 17th kist
अटकी हुई 17वीं किस्त पाने के लिए क्या काम करें? - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी के अलावा अगर आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। यही नहीं, जिन लोगों के आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं हैं उनकी भी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana What work is necessary to get the stuck 17th kist
अटकी हुई 17वीं किस्त पाने के लिए क्या काम करें? - फोटो : Freepik

ये काम करें

  • अगर आपने ऊपर बताए गए सभी काम पूरे करवा रखे हैं और इसके बाद भी आपको किस्त का लाभ नहीं मिला है तो ऐसे में आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana What work is necessary to get the stuck 17th kist
अटकी हुई 17वीं किस्त पाने के लिए क्या काम करें? - फोटो : Istock
  • आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना के टोल फ्री नंबर 1800115526 या  फिर इस नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। आप चाहें तो योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed