Independence Day 2025 Scam Alert: 15 अगस्त के दिन क्या होता है? इस दिन क्या किया जाता है? ये दिन हम भारतवासियों के लिए इतना खास क्यों हैं आदि? ये पूछना किसी से जरूरी नहीं है क्योंकि लगभग हर कोई जानता है कि 15 अगस्त भारत के हर व्यक्ति के लिए क्यों जरूरी है। अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर तोड़ इस दिन हम आजाद हुए थे, इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और आजादी के इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
इस दिन लोग अपने घरों, दफ्तरों आदि में ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा बच्चे और बाकी लोग पतंग भी उड़ाते हैं। यही नहीं, अब तो लोग व्हाट्सएप, सोशल मीडिया या मैसेज द्वारा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी इस 15 अगस्त कोई शुभकामना संदेश अनजाने नंबर से आता है या सोशल मीडिया पर अनजानी जगह से आता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि इन मैसेज से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
15 अगस्त पर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
बचकर रहे, वरना हो सकती है ठगी:-
नंबर 1
- जालसाज आपको ठगने के लिए अनजाने नंबर से आपको स्वतंत्रता दिवस का कोई बधाई संदेश या कोई फोटो भेज सकते हैं। ये देखने में एकदम सामान्य होती है, लेकिन जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं वैसे ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए कभी अनजाने नंबर से आए किसी भी मैसेज पर क्लिक न करें।
3 of 5
15 अगस्त पर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- 15 अगस्त का मौका होता है तो जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई लुभावनी डील्स या ऑफर्स भेजते हैं। ये ऐसे होते हैं कि इन पर किसी का भी मन आ जाए, लेकिन इन्हीं के आड़ में आपके साथ ठगी हो जाती है। ये ऑफर्स आपको ईमेल, मैसेज आदि पर आ सकते हैं या आपको कोई लिंक भी भेजा जा सकता है। इन पर कभी विश्वास या क्लिक न करें।
4 of 5
15 अगस्त पर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- जालसाज लोगों को ठगने के लिए 15 अगस्त के नाम पर कई गेम ऑफर करते हैं। इसमें स्पिन सबसे ज्यादा लोगों को भेजा जाता है। एक लिंक होता है जिस पर आप क्लिक करते हैं और फिर गेम आता है, लेकिन ये कोई गेम नहीं बल्कि आपका डाटा चुराने का पूरा सिस्टम होता है और आपका डाटा चुराकर ये आपको ठगते हैं।
5 of 5
15 अगस्त पर फ्रॉड से बचने के तरीके।
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- जालसाज आपको ठगने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लेते हैं। जहां पर आपको अनजाने अकाउंट से स्वतंत्रता दिवस का संदेश आ सकता है, लेकिन इस पर क्लिक न करें। वरना आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपके साथ ठगी हो सकती है।