FASTag Annual Pass: अगर आप भी काफी ट्रैवल करते हैं तो आपके लिए कल यानी 15 अगस्त 2025 से एक नया वार्षिक फास्टैग पास शुरू हो रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए ये एलान किया था। ये फास्टैग कल यानी 15 अगस्त से आप खरीद सकेंगे।
मौजूदा समय में अगर हम टोल से गुजरते हैं तो हमें हर एक टोल के लिए अलग-अलग पेमेंट करनी होती है। हालांकि, ये सब पेमेंट फास्टैग के जरिए हो जाती है और पैसा आपके फास्टैग अकाउंट से कट जाता है। इसके लिए फास्टैग को रिचार्ज करना होता है, लेकिन अगर आप ये वार्षिक फास्टैग खरीद लेते हैं तो आपको इसका फायदा टोल पर मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस एनुअल फास्टैग के बारे में विस्तार से...
2 of 7
Fastag Annual Pass: कैसे खरीदें 3 हजार रुपये वाला फास्टैग?
- फोटो : Amar Ujala
क्या है ये वार्षिक फास्टैग और कब से ले सकेंगे?
- दरअसल, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए कार, जीप और अन्य चार पहिया वाहनों के लिए सिर्फ 3 हजार रुपये के वार्षिक फास्टैग को लाने की घोषणा की। ये फास्टैग आपको 15 अगस्त से मिलने लगेगा, जिसे आप खरीद सकेंगे।
3 of 7
Fastag Annual Pass: कैसे खरीदें 3 हजार रुपये वाला फास्टैग?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है इस पास का सबसे बड़ा फायदा?
- अगर आप 3 हजार रुपये वाले वार्षिक फास्टैग को लेते हैं तो इसका फायदा आपको ये मिलता है आप एक वर्ष में 200 टोल पार कर सकते हैं। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप ये 3 हजार रुपये वाला सालाना पास लेते हैं तो आप 200 टोल एक साल के अंदर पार कर सकेंगे। फिर चाहे ये टोल आप एक दिन में पार कर लें या पूरे साल में, इसकी लिमिट एक साल की होगी।
4 of 7
Fastag Annual Pass: कैसे खरीदें 3 हजार रुपये वाला फास्टैग?
- फोटो : Adobe Stock
किन टोल पर मिलेगा फायदा और कहां नहीं?
- अगर आप इस वार्षिक फास्टैग को खरीदते हैं तो आपको इसका फायदा NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के टोल पर मिल सकेगा और आप इस पास की मदद से ये टोल पार कर सकेंगे। जबकि, स्टेट हाईवे या फिर म्युनिसिपल टोल रोड पर आपका फास्टैग पहले जैसे ही काम करेगा, यहां पर आपको अलग से टोल देना होगा।
5 of 7
Fastag Annual Pass: कैसे खरीदें 3 हजार रुपये वाला फास्टैग?
- फोटो : Adobe Stock
क्या नया फास्टैग खरीदना पड़ेगा?
- अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या आपको इस वार्षिक फास्टैग पास का लाभ लेने के लिए अगल से क्या नया पास खरीदना होगा? तो जान लें नहीं, क्योंकि जिनके पास पहले से फास्टैग है, उन्हें नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होगी। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा।