फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: क्या कल आने वाले बजट में बढ़ सकती है किसानों को मिलने वाली किस्त? यहां जानें

Wed, 31 Jan 2024 09:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Jan 2024 09:21 AM IST
विज्ञापन
In Budget 2024 the installment of PM Kisan Yojana may be 9 thousand instead of 6 thousand rupees
Budget 2024: क्या किसानों की किस्त बढ़ सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। दूसरी तरफ कल यानी 1 फरवरी 2024 को आने वाले बजट से पहले इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसों में बढ़ोतरी हो सकती है? ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि क्या किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं और अगर हां तो कितने? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...

In Budget 2024 the installment of PM Kisan Yojana may be 9 thousand instead of 6 thousand rupees
Budget 2024: क्या किसानों की किस्त बढ़ सकती है? - फोटो : istock
  • दरअसल, मौजूदा समय में जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। 
In Budget 2024 the installment of PM Kisan Yojana may be 9 thousand instead of 6 thousand rupees
Budget 2024: क्या किसानों की किस्त बढ़ सकती है? - फोटो : istock
  • वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाले अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले 6 हजार रुपये सालाना को बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना किया जा सकता है। ऐसे में किसानों को 2 की जगह हर किस्त में 3 हजार रुपये मिल सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Budget 2024 the installment of PM Kisan Yojana may be 9 thousand instead of 6 thousand rupees
Budget 2024: क्या किसानों की किस्त बढ़ सकती है? - फोटो : istock
  • अगर अंतरिम बजट में योजना के लाभ (किस्त के पैसे) को बढ़ाया जाता है, तो ये लाभ अप्रैल 2024 के बाद से लागू होगा। ऐसे में 16वीं किस्त में लाभार्थियों को पुराने नियम के हिसाब से यानी किस्त में 2 हजार रुपये ही मिल पाएंगे।
विज्ञापन
In Budget 2024 the installment of PM Kisan Yojana may be 9 thousand instead of 6 thousand rupees
Budget 2024: क्या किसानों की किस्त बढ़ सकती है? - फोटो : istock

कब आ सकती है 16वीं किस्त?

  • बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी, जिसके बाद अब बारी 16वीं किस्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed