Aadhaar Card Biometric Update Process in Hindi: जब हम कोई काम करवाते हैं तो हमें कुछ दस्तावेज उसके लिए चाहिए होते हैं। जैसे, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि। ठीक ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए हमें आधार कार्ड भी चाहिए होता है। आपको अगर बैंक में खाता खुलवाना है या फिर ई-केवाईसी करवानी है आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड चाहिए होता है जिससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है।
Aadhaar Biometric: सिम कार्ड लेते समय नहीं आ रहे फिंगर प्रिंट, तो ऐसे अपडेट करवा सकते हैं बायोमेट्रिक डिटेल
आधार कार्ड में में डेमोग्राफिक के अलावा बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। अगर आपके फिंगर प्रिंट आने में दिक्कत हो रही है, तो आप इन्हें अपडेट भी करवा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन कामों के लिए जरूरी होता है बायोमेट्रिक:-
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए
- ई-केवाईसी करवाने के लिए
- बैंक से जुड़े कामों में
- राशन कार्ड के जरिए राशन और ई-केवाईसी करवाने के लिए
- आधार में कुछ अपडेट करवाने के लिए आदि।
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं बायोमेट्रिक डिटेल:-
स्टेप नंबर 1
- अगर आपके भी फिंगर प्रिंट नहीं आ रहे हैं तो आपको अपने आधार से जुड़े बायोमेट्रिक को अपडेट करवाने की जरूरत होती है
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
- यहां जाकर आपको पहले तो अपॉइटमेंट लेनी होती है और जिस दिन की अपॉइटमेंट मिले उस दिन जाना होता है
स्टेप नंबर 2
- केंद्र पर जाकर आपको यहां से करेक्शन फॉर्म लेना है
- इस फॉर्म में आपको कार्ड धारक की जानकारी भरनी होती है जिसमें आपको नाम, आधार नंबर जैसी अन्य मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी होती है
- साथ ही फॉर्म में ये भी लिखे की आप क्या अपडेट करवाना चाहते हैं जैसे, बायोमेट्रिक डिटेल
स्टेप नंबर 3
- अब जब फॉर्म भर चुका है तो इसे लेकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
- अधिकारी आपके फॉर्म को लेकर सिस्टम में आपका डाटा फीड करता है
- इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिया जाता है
- फिर आपको एक स्लिप दी जाती है जिससे आप ये स्टेटस चेक कर सकते हैं कि आपके बायोमेट्रिक अपडेट हुए या नहीं
- कुछ दिनों के भीतर आपके बायोमेट्रिक अपडेट हो जाते हैं
नोट:- ध्यान रहे कि आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए आपसे निर्धारित शुल्क भी लिया जाता है।