How to start motorcycle If petrol is empty: हम में से कई लोगों के पास बाइक है। बाइक का इस्तेमाल हम अपने रोजमर्रा से जुड़े काम को करने के लिए करते हैं। गौरतलब बात है कि बाइक से कहीं पर आवाजाही करने के लिए उसमें पेट्रोल का होना जरूरी है। अगर बीच रास्ते पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाइक को दोबारा स्टार्ट करने के लिए दूसरे व्यक्ति से पेट्रोल मांगना पड़ता है या खुद ही बाइक को पैदल ही पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ता है। वहीं बाइक अगर किसी सूनसान रास्ते पर बंद हो जाए, तो इस स्थिति में व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। सूनसान रास्ते पर मदद के लिए कोई व्यक्ति भी नहीं मिलता है। अगर आप भी बाइक को नियमित चलाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सूनसान रास्ते पर पेट्रोल खत्म होने के बाद बाइक को दोबारा स्टार्ट कर सकते हैं।
Bike Tips: सुनसान रास्ते पर पेट्रोल खत्म होने से बंद हो गई है बाइक, तो स्टार्ट करने के लिए तुरंत करें यह काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन