Indian Railways Vrat Thali: भारतीय ट्रेन से रोजाना लाखों की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करते हैं। बस इसके लिए आपको जनरल, स्लिपर या एसी क्लास का टिकट लेना होता है। ट्रेन का सफर बेहद आसान होता है और इसमें कई तरह की सुविधाएं भी होती हैं। जैसे- कंफर्ट सीट, शौचालय की सुविधा और खाने की व्यवस्था भी ट्रेन के अंदर होती है। बात अगर खापान की करें तो ट्रेन में आपकी पसंद का खाना मिल जाता है। लोग अपने-अपने हिसाब से खाना ऑर्डर करते हैं, जो उनकी सीट पर ही आ जाता है। वहीं, अगर आप व्रत के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो फिर ऐसे लोगों के लिए थोड़ी दिक्कत होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अगर आपका व्रत है, तो आप अपने लिए व्रत वाली स्पेशल थाली भी ऑर्डर कर सकते हैं। जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये थाली आपके पास आएगी कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Indian Railways: नवरात्रि में ट्रेन से सफर के दौरान मिलेगा व्रत वाला खाना, जानें कैसे बुक कर सकते हैं थाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी पहुंचाएगा व्रत की थाली
- दरअसल, आईआरसीटीसी की तरफ से व्रत वाली थाली नवरात्रों में ट्रेन के अंदर उन यात्रियों तक पहुंचाई जाएगी, जिन लोगों का व्रत है या जो लोग इसे ऑर्डर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
ये चीजें होंगी थाली में:-
व्रत की थाली के अंदर चार तरह की थाली यानी चार तरह की कैटेगरी में आप अपने लिए ऑर्डर कर सकेंगे, जिसमें...
पहली और दूसरी थाली
- फल, कुट्टू के पकौड़े और दही की एक थाली उपलब्ध होगी
- आलू की सब्जी, 2 पराठे और साबूदाने की खीर के साथ एक अलग थाली होगी
तीसरी और चौथी थाली
- 4 परांठे, साबूदाने की खिचड़ी और तीन तरह की सब्जी वाली थाली भी आप ऑर्डर कर सकते हैं
- सिंघाड़ा और आलू के परांठे के साथ पनीर परांठे भी उपलब्ध होंगे, जिन्हें आप ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही इस थाली में व्रत का मसाला भी आपको मिल जाएगा।
ऐसे कर पाएंगे ऑर्डर
- व्रत की थाली यात्रियों तक पहुंचाने की सुविधा देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी। अगर आपको भी ये थाली चाहिए होगी, तो आप इसे 1323 नंबर पर कॉल करके मंगवा सकते हैं। फिर ये थाली आपकी सीट पर पहुंच जाएगी और आप अपने व्रत के खाने को एंजॉय कर सकते हैं।