फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 दिनों में ही खत्म हो जाता है सिलेंडर? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, महीनों चल सकता है आपका एलपीजी गैस

Tue, 08 Sep 2026 08:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 08 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

How To Save Cooking Gas: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों का गैस सिलिंडर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसमें से एक बड़ा कारण गैस इस्तेमाल करते समय कुछ लापरवाहियां होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप किन उपायों से गैस की बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to Make LPG Cylinder Last Longer: Tips and Beware of Gas Theft know in hindi
एलपीजी गैस बचत टिप्स - फोटो : AI

LPG Gas Saving Tips: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर अगर 20 दिनों में ही खत्म हो जाता है, तो यह सीधे आपके बजट को प्रभावित करता है। कई बार गैस जल्दी खत्म होने का कारण केवल हमारी कुकिंग आदतें होती हैं, जिसे अगर सुधार लिया गया तो काफी हद तक गैस की बचत की जा सकती है। 



20 दिनों में ही गैस खत्म होने का एक कारण सिलिंडर से गैस चोरी भी हो सकती है। अकसर डिलीवरी बॉय राास्ते में सिलेंडर से थोड़ी गैस निकाल लेते हैं, जिससे वजन कम हो जाता है। इसलिए सिलेंडर लेते समय हमेशा उसका वजन और सील जांचें। इसके अलावा, कुछ आसान आदतें अपनाकर आप सिलेंडर को महीनों तक चला सकते हैं।

How to Make LPG Cylinder Last Longer: Tips and Beware of Gas Theft know in hindi
प्रेशर कुकर का करें ज्यादा इस्तेमाल - फोटो : AI

प्रेशर कुकर का करें ज्यादा इस्तेमाल

  • खाना बनाते समय खुले बर्तनों की जगह प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना गैस बचाने का सबसे आसान तरीका है। प्रेशर कुकर में दाल, चावल और सब्जियां खुले बर्तन के मुकाबले काफी जल्दी पकती हैं। 
  • इससे भाप का सही इस्तेमाल होता है, पकाने में समय कम लगता है और ईंधन की भारी बचत होती है।
How to Make LPG Cylinder Last Longer: Tips and Beware of Gas Theft know in hindi
बर्तन का चुनाव कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

बर्तन का चुनाव कैसे करें?

  • बर्तन का चुनाव भी गैस की खपत तय करता है। हमेशा चौड़े और समतल (फ्लैट) बेस वाले बर्तनों का ही उपयोग करें।
  • छोटे बर्तनों को कभी भी बड़े बर्नर पर न रखें, क्योंकि इससे आंच बर्तनों के किनारों से बाहर निकलकर फालतू बर्बाद होती है। सही बर्तन चुनकर आप काफी गैस बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make LPG Cylinder Last Longer: Tips and Beware of Gas Theft know in hindi
बर्नर की नियमित सफाई और रखरखाव - फोटो : Adobe Stock

बर्नर की नियमित सफाई और रखरखाव

  • गैस स्टॉव के बर्नर में गंदगी या कालिख जमने से गैस सही तरीके से नहीं जलती और लाल आंच निकलती है, जिससे खपत बढ़ जाती है।
  • बर्नर को हमेशा साफ रखें ताकि नीली और तेज आंच मिले। साथ ही, खाना पकाने वाले बर्तन का निचला हिस्सा भी साफ होना चाहिए ताकि गर्मी सीधे बर्तन तक पहुंचे।
विज्ञापन
How to Make LPG Cylinder Last Longer: Tips and Beware of Gas Theft know in hindi
धीमी या मध्यम आंच पर ही पकाएं खाना - फोटो : Adobe stock
धीमी या मध्यम आंच पर ही पकाएं खाना
  • बहुत तेज आंच पर खाना पकाने से खाना जल्दी नहीं पकता, बल्कि गैस तेजी से खत्म होती है साथ ही आसपास अलाव के माध्यम से गैस भी फालतू खर्च होता है।
  • जब भी पानी या सब्जी में उबाल आ जाए, तो आंच को तुरंत धीमा या मध्यम कर देना चाहिए। धीमी आंच पर पकाने से खाना स्वादिष्ट बनता है और गैस की अनावश्यक बर्बादी भी रुकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed