फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Tips: अगर अब तक नहीं कराया है आधार को बैंक खाते से लिंक तो तुरंत ऐसे कराएं, वरना हो सकती है ये दिक्कत

Fri, 15 Jul 2022 04:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Jul 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
How to Link Aadhaar Card With Bank Account Know All Details in Hindi
Aadhaar Card Link With Bank Account: आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

अगर आप आज के समय में कोई भी काम करने जाएंगे, तो लगभग सभी जगहों पर आपको एक दस्तावेज की जरूरत तो जरूर होगी और ये दस्तावेज कोई और नहीं बल्कि आपका आधार कार्ड ही है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आपके पास आधार का होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है, जिसमें एक 12 अंकों के यूनिक नंबर के अलावा बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, अब लगभग सभी चीजों से आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है। ऐसे में अगर आपने अब तक ये नहीं करवाया है तो आप इसे करवा सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसके तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Link Aadhaar Card With Bank Account Know All Details in Hindi
Aadhaar Card Link With Bank Account: आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

इन तरीकों से करवा सकते हैं लिंक:-

पहला तरीका

  • अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो इसके लिए आप अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच में जा सकते हैं। यहां जाकर आपको अपने आधार कार्ड की कॉपी को जमा करवाना है, और इसके बाद ये काम हो जाता है।
How to Link Aadhaar Card With Bank Account Know All Details in Hindi
Aadhaar Card Link With Bank Account: आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं, तो इस काम के लिए आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक करवाने का ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Link Aadhaar Card With Bank Account Know All Details in Hindi
Aadhaar Card Link With Bank Account: आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • आपको इस पर क्लिक करना है और फिर अपना आधार नंबर, नाम, खाता संख्या जैसी अन्य चीजें भरनी हैं। इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करते ही आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
How to Link Aadhaar Card With Bank Account Know All Details in Hindi
Aadhaar Card Link With Bank Account: आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

लिंक कराने के फायदे:-

  • सब्सिडी लेने में मदद मिलती है
  • पैसों के लेन देन में आसानी होती है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed