Tips For Whatsapp: स्कूल, कॉलेज और दफ्तर से लेकर लोग अपने पर्सनल कामों के लिए भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इस मैसेंजिग एप के जरिए लोग मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल तक बेहद आसानी से कर पाते हैं, बस इसके लिए स्मार्टफोन में इंटरनेट की जरूरत होती है। इस एप पर लोग स्टेटस भी लगाते हैं, जिसमें वो फोटो, वीडियो और अपने विचार भी शेयर करते हैं। इसके अलावा लोग यहां पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आपके पीठ-पीछे आपकी प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन देख रहा है? शायद नहीं, तो इसे जानने की एक ट्रिक है, जिसके जरिए आप ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Whatsapp Tips: कौन चोरी-छिपे देख रहा है आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल? इस तरीके से मिनटों में जानें
कैसे होगा ये?
- दरअसल, अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो कौन देख रहा है, तो इसके लिए आपको WhatsApp- Who Viewed Me नाम की एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना है। ये आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी।
फिर फॉलो करें ये प्रोसेस:-
- WhatsApp- Who Viewed Me एप के साथ 1 मोबाइल एप भी डाउनलोड हो जाएगा। एप इंस्टॉल होने के बाद ये आपको उन लोगों के बारे में बताएगा जो आपकी प्रोफाइल फोटो को चुपके से देखते हैं।
- इसमें आपको उन लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दिखेंगे, जो आपकी प्रोफाइल फोटो को चुपके से देखते हैं। हालांकि, यहां आपको सिर्फ उन लोगों की जानकारी मिलेगी, जिन्होंने आपके प्रोफाइल फोटो को पिछले 24 घंटे में देखा होगा।
इस एप के लिए जरूरी है कि आपका इंटरनेट कनेक्शन अच्छा हो, ताकि ये एप काम कर सके और आपको बता सके कि किन-किन लोगों ने पिछले 24 घंटे में आपकी प्रोफाइल फोटो देखी है।
नोट:- यहां आपको केवल सामान्य जानकारी दी गई है। उमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का कोई दावा या पृष्टि नहीं करता है।