प्रॉपर्टी से जुड़े कई विवाद अक्सर हमारे सामने निकलकर आते रहते हैं। ऐसी कई घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिनमें किसी के मकान या जमीन को धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया जाता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर हमारे साथ कुछ ऐसा हो जाए, तो हम इस परिस्थिति से कैसे निपटेंगे? प्रॉपर्टी के कागजात का हमारे पास होना बहुत जरूरी है। ये कागज ही बताते हैं कि आप ही प्रॉपर्टी के असली मालिक हैं। कई बार हमारे ये प्रॉपर्टी के कागज कहीं खो जाते हैं या इसे हम किसी जगह पर रखकर भूल जाते हैं। ऐसा होने पर कोई दूसरा व्यक्ति इसका गलत फायदा उठाकर आपकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर सकता है। अगर आपकी प्रॉपर्टी के कागज कहीं पर गुम हो चुके हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको पुलिस स्टेशन में विजिट करके इसकी एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद एफआईआर की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।
जानना जरूरी: घर की रजिस्ट्री के कागज हो गए हैं गुम? तो तुरंत करें यह काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 27 Nov 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन