फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plastic Eggs: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे, ऐसे करें पहचान

Mon, 11 Dec 2023 03:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 03:47 PM IST
विज्ञापन
How To Identify Fake And Plastic Eggs Know The Method Here
How To Identify Fake Eggs - फोटो : Pixabay

How To Identify Fake Eggs: इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों का सीजन चल रहा है और धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। सर्दियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि अंडों की खपत काफी बढ़ जाती है। जिम में वर्कआउट करने के बाद कई लोग उचित प्रोटीन की मात्रा लेने के लिए अंडे खाते हैं। इसके अलावा कई लोग सेहतमंद रहने के लिए भी अंडों का सेवन करते हैं। वहीं आपको इस बारे में शायद ही पता होगा कि इन दिनों बाजार में आर्टिफिशियल प्लास्टिक से बने अंडों की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। इन मिलावटी अंडों को खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले नकली अंडों की पहचान कर सकते हैं। 

How To Identify Fake And Plastic Eggs Know The Method Here
How To Identify Fake Eggs - फोटो : Pixabay

बाजार में बिकने वाले ये आर्टिफिशियल नकली अंडे हूबहू असली अंडों की तरह ही दिखते हैं। ऐसे में इनकी पहचान कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। नकली अंडों की पहचान आप इन्हें अच्छे से देखकर कर सकते हैं। 

How To Identify Fake And Plastic Eggs Know The Method Here
How To Identify Fake Eggs - फोटो : Pixabay

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली अंडे चिकने होते हैं। वहीं नकली अंडे खुरदुरे होते हैं। इसके अलावा अंडे के अंदर का भाग भी गहरे रंग का होता है।  

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत अंडमान द्वीप समूह की सैर, मिल रही ये शानदार सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Identify Fake And Plastic Eggs Know The Method Here
How To Identify Fake Eggs - फोटो : Pixabay

इसके अलावा आप अंडे को उबालकर भी उसकी वास्तविकता की पहचान कर सकते हैं। पानी में उबालने के बाद नकली अंडे का जो बाहरी हिस्सा होता है वह काफी सख्त हो जाता है।

विज्ञापन
How To Identify Fake And Plastic Eggs Know The Method Here
How To Identify Fake Eggs - फोटो : Pixabay

आपकी जानकारी के लिए बना बता दें आर्टिफिशियल अंडे का जो बाहरी खोल होता है उसे कैल्शियम कार्बोनेट की मदद से तैयार किया जाता है। वहीं इसके अंदर सोडियम एलिग्नेट, एलम, जिलेटिन और कैल्शियम क्लोराइड भरकर बनाया जाता है। इन अंडों को खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपके शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी जन्म ले सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed