कई लोग घर, गाड़ी, मोबाइल या दूसरी कीमती चीजें लोन पर खरीदना पसंद करते हैं। लोन की मदद से हम चीजों को काफी आसानी से खरीद लेते हैं। हालांकि, लोन लेने के बाद उस पर हमें ब्याज दरों का भुगतान भी करना पड़ता है। हालांकि, बैंक व्यक्ति को लोन देने से पहले कई चीजों की जांच करता है। इस दौरान बैंक व्यक्ति का सिबिल स्कोर भी देखता है। सिबिल स्कोर खराब होने की स्थिति में बैंक आपके लोन के आवेदन को रिजेक्ट कर सकता है।
CIBIL Score: बैंक लोन देने से नहीं करेगा मना! अपनाएं ये तरीका
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो आज इस खबर के जरिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने सिबिल स्कोर को अच्छा कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड की लिमिट का ध्यान रखें
अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल ठीक समय पर चुका देते हैं और क्रेडिट लिमिट से ज्यादा खर्च नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा। इस कारण आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत
एक से ज्यादा लोन लेने से बचें
अलग अलग तरह के लोन लेने से इसका असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है। कई बार लोग एक लोन को पूरा भरने से पहले दूसरा लोन ले लेते हैं, ऐसा करने से आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। अगर ज्यादा जरूरत नहीं है तो एक लोन को पूरा करने के बाद ही दूसरा लोन लें।
Bike Tips: मैकेनिक भी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट! इस काम को करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ेगी
सिक्योर्ड लोन के साथ अनसिक्योर्ड लोन जैसे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड का तालमेल ठीक होना चाहिए। अगर आपने अनसिक्योर्ड लोन ज्यादा ले रखा है तो उसका भुगतान पहले करें। यह करने से आपका क्रेडिट बैलेंस भी अच्छा होगा।
Lok Adalat: कट गया है चालान तो न हों परेशान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कर दिया है आपके लिए खास इंतजाम
लोन गारंटर बनने से बचें
आपको किसी दूसरे व्यक्ति के लोन का गारंटर बनने से बचना चाहिए। किसी ने लोन ले रखा और आप उसके गारंटर हैं, भविष्य में अगर वह शख्स डिफॉल्ट होता है तो ऐसे में आपके सिबिल स्कोर पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।
Body Shaming Law: किसी को काला, मोटा या पतला कहने पर हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून