{"_id":"68da9ae7535e0f1803014318","slug":"how-to-download-aadhaar-card-on-whatsapp-know-step-by-step-process-in-hindi-2025-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: व्हाट्सएप पर डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें क्या है तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp: व्हाट्सएप पर डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें क्या है तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:24 PM IST
सार
How to download aadhaar card on whatsapp: आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to download aadhaar card on whatsapp
- फोटो : FREEPIK
How to download aadhaar card on whatsapp: आज के समय में आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसकी जरूरत हमें कई जरूरी कामों में पड़ती है। अक्सर ऐसा होता है कि हमें अचानक आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाती है और वह हमारे पास नहीं होता। वहीं क्या आपको भारत सरकार के MyGov हेल्पडेस्क चैटबॉट के बारे में पता है। इसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप पर ही आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया न केवल सरल है, बल्कि कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। इस कारण आपको UIDAI की वेबसाइट पर विजिट करके आधार कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download aadhaar card on whatsapp
- फोटो : FREEPIK
इस सुविधा का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में MyGov हेल्पडेस्क के नाम से इस नंबर +91-9013151515 को सेव करना होगा। नंबर सेव हो जाने के बाद आपको अपना व्हाट्सएप खोलना है और इस नंबर पर चैट शुरू करनी है। इसके बाद आपको Hi लिखकर भेजना है।
How to download aadhaar card on whatsapp
- फोटो : FREEPIK
यह करने के बाद आपको डिजीलॉकर के ऑप्शन में जाना है। अगर आपके पास डिजीलॉकर का अकाउंट नहीं है तो इस स्थिति में आपको उसे क्रिएट करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है।
How to download aadhaar card on whatsapp
- फोटो : FREEPIK
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको ओटीपी वेरिफाई करना है। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपके डिजीलॉकर में जो डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं उनकी लिस्ट सामने आ जाएगी।
How to download aadhaar card on whatsapp
- फोटो : FREEPIK
यहां आपको आधार कार्ड का चयन करना है। चयन करने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन में उसे डाउनलोड कर लेना है। इस तरह आप आसानी से व्हाट्सएप पर आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।