बढ़ती जनसंख्या का पेट भरने के लिए जहां एक तरफ ज्यादातर लोग रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जैविक खेती करने में भारत दुनियाभर में नंबर वन पर है। इसकी एक वजह यह भी है कि जैविक उत्पादों की बाजार में अधिक मांग व अच्छी कीमत है। जिसके चलते ज्यादातर किसान जैविक खेती की तरफ रुख कर रहे हैं। साथ ही यह संख्या लागातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, कम जमीन पर ज्यादा उपज के लिए रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल किया जाता है। भले ही इससे पैदावार बढ़ जाती है, लेकिन ये सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए ही बेहद हानिकारक है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही मिट्टी की उर्वरता शक्ति भी कम हो जाती है। जिसके चलते बाजार में आजकल जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार कई योजनाओं के तहत किसानों को खेती में सहायता कर रही है।
Organic Farming: आसान शब्दों में समझें क्या होती है ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, इस योजना से आप भी उठा सकते हैं जैविक खेती का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 18 Dec 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन