आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज कई जरूरी कामों को करने के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। इसी वजह से पारदर्शिता बनाने के उद्देश्य से आधार कार्ड को दूसरे कई जरूरी दस्तावेजों के साथ लिंक किया जा रहा है। देश भर में कई लोग अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेजों के साथ लिंक करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपने आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट के साथ कैसे लिंक कर सकते हैं? आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये काम आप घर बैठे मोबाइल फोन की मदद से आसानी से कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से -
{"_id":"61bdad2d0a87cc57ad4c3797","slug":"how-to-link-aadhaar-card-with-epf-account-know-the-process-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card link with EPF: बड़ा आसान है आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करना, जानें क्या है प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card link with EPF: बड़ा आसान है आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करना, जानें क्या है प्रोसेस
Sat, 18 Dec 2021 03:23 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से कैसे करें लिंक
- फोटो : iStock
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से कैसे करें लिंक
- फोटो : Istock
- आधार कार्ड को EPFO से लिंक करने के लिए आपको उसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना होगा।
- उसके बाद यहां आप अपने यूएन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे।
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से कैसे करें लिंक
- फोटो : Istock
- यहां आपको मैनेज के ऑप्शन पर जाकर KYC के विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से कैसे करें लिंक
- फोटो : ANI
- इस पेज पर आपको वो दस्तावेज नजर आएंगे, जिन्हें आप अपने पीएफ खाते से लिंक कर सकते हैं।
- इन दस्तावेजों में से आपको आधार कार्ड के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से कैसे करें लिंक
- फोटो : pixabay
- अब आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करके सेव करना होगा।
- इस प्रोसेस के बाद आपके आधार कार्ड को यूआईडीएआई से वेरीफाई करके पीएफ अकाउंट के साथ लिंक कर दिया जाएगा।