फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: खरीदने जा रहे हैं एयर कंडीशनर तो जान लें कितने टन का एसी आपके कमरे के लिए है बेस्ट?

Wed, 25 Jun 2025 08:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

कई बार लोग ऑफर या ब्रांड देखकर एसी खरीद लेते हैं लेकिन उसकी टन क्षमता पर गौर नहीं करते हैं। अगर एसी की टन क्षमता कमरे के उपयुक्त नहीं है तो कूलिंग कम मिलेगी और बिजली बिल भी ज्यादा आएगा। 

विज्ञापन
How to choose right ton ac according to room size know ac ton according to room size
AC Tips - फोटो : Freepik

चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी आज के समय जरूरत बन गया है। मई, जून और जुलाई के महीन में गर्मी का प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि कई बार पंखे और कूलर को चलाने के बाद भी राहत नहीं मिलती है। इस कारण जैसी ही गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगता है वैसे ही लोग दुकानों या ऑनलाइन साइट्स पर एसी खरीदने के लिए जाते हैं। हालांकि, एसी खरीदने से पहले आपको एक जरूरी चीज जान लेनी चाहिए। एसी खरीदने से पहले इस बारे में आपको पता होना चाहिए कि आपके कमरे के लिए कितने टन का एसी उपयुक्त होगा। कई बार लोग ऑफर या ब्रांड देखकर एसी खरीद लेते हैं लेकिन उसकी टन क्षमता पर गौर नहीं करते हैं। अगर एसी की टन क्षमता कमरे के उपयुक्त नहीं है तो कूलिंग कम मिलेगी और बिजली बिल भी ज्यादा आएगा। 

How to choose right ton ac according to room size know ac ton according to room size
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी की टन क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि आपके रूम का साइज कितना बड़ा है। इस कारण एसी खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि आपके कमरे के आकार के मुताबिक किस टन का एसी उपयुक्त होगा। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

How to choose right ton ac according to room size know ac ton according to room size
AC Tips - फोटो : Freepik

अगर आपके कमरे का आकार 0 से लेकर 120 वर्ग फीट के बीच है तो आप 1 टन का एसी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपके कमरे का साइज 121 से 180 वर्ग फीट है तो 1.5 टन का एसी उपयुक्त है। अगर रूम साइज 181 से 250 वर्ग फीट है तो आपको 2 टन का एसी खरीदना चाहिए। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
How to choose right ton ac according to room size know ac ton according to room size
AC Tips - फोटो : Freepik

इसके अलावा अगर आपके कमरे का साइज 250 वर्ग फीट से ज्यादा है 2 टन से ज्यादा ड्यूल एसी के साथ जाना उपयुक्त है। अगर आपके कमरे का आकार बड़ा है और पैसा बचाने के लिए कम टन का एसी ले लेते हैं तो एसी ओवरवर्क करेगा। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
How to choose right ton ac according to room size know ac ton according to room size
AC Tips - फोटो : Freepik

इसके अलावा वह कूलिंग भी ठीक ढंग से नहीं दे पाएगा। इससे बिजली बिल बढ़ सकता है। इस कारण नया एसी खरीदते समय ब्रांड, फीचर्स के साथ रूम साइज के हिसाब से सही टन कैपिसिटी का ध्यान रखना भी जरूरी है।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed