फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hidden Camera: क्या आपके होटल रूम में लगा है हिडन कैमरा? इन तरीकों से करें पता

Wed, 25 Jun 2025 06:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 06:56 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होटल के रूम में लगे हिडन कैमरे के बारे में पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to check hidden cameras in hotel room know checking methods here
How to check hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock

आज के इस डिजिटल युग ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। वहीं डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी आने के बाद उसका दुरुपयोग भी काफी तेजी से हो रहा है। होटल रूम, गेस्ट हाउस जैसी जगहों पर तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीते वर्षों में लगातार ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां होटल के रूम में हिडन कैमरों को लगाकर लोगों की निजी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया है। यह एक गंभीर अपराध है। कई मामलों में लोगों की इन वीडियो को रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेलिंग किया जाता है या उनके वीडियो को ऑनलाइन वायरल कर दिया जाता है। इन सब से परेशान होकर कई बार लोग सुसाइड भी कर लेते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप होटल के रूम में लगे हिडन कैमरे के बारे में पता कर सकते हैं। 

How to check hidden cameras in hotel room know checking methods here
How to check hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock

होटल में आप जब भी जाएं उस दौरान कमरे का ध्यानपूर्वक निरिक्षण करें। अक्सर कमरे में छिपे हुए कैमरों को ऐसी जगहों पर लगाया जाता है, जहां पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। अक्सर इन कैमरों को दीवार के छोटे छेदों के पीछे या किसी डिवाइस में छिपाया जाता है। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

How to check hidden cameras in hotel room know checking methods here
How to check hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock

कैमरे का पता करने के लिए आपको कमरे में पहले अंधेरा कर देना है, इसके बाद आपको मोबाइल की फ्लैशलाइट को जलाना है। कैमरे का लेंस चमकदार होता है। यह स्मार्टफोन की फ्लैशलाइट में दिखाई दे सकता है। इस दौरान दीवारों, छत और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर खास ध्यान दें। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check hidden cameras in hotel room know checking methods here
How to check hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock

कमरे में कैमरे का पता लगाने के लिए आप स्मार्टफोन के कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। छिपे कैमरे कई बार इंफ्रारेड लाइट का इस्तेमाल करते हैं। यह नंगी आंखों से कई बार नहीं दिखते हैं। हालांकि, स्मार्टफोन के कैमरे से आप इन्हें आसानी से देख सकते हैं। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
How to check hidden cameras in hotel room know checking methods here
How to check hidden cameras in hotel room - फोटो : AdobeStock

अगर होटल में आपको किसी संदिग्ध उपकरण या कैमरे का पता चलता है, तो तुरंत इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दें। इन तरीकों की मदद से आप होटल में छिपे कैमरे के बारे में पता कर सकते हैं।

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed