फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आपके नाम पर कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा है फर्जी सिम? मिनटों में ऐसे कर सकते हैं पता

Mon, 03 Nov 2025 02:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 02:51 PM IST
सार

कई बार देखने को मिलता है कि दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड की कॉपी का इस्तेमाल करके मोबाइल सिम कार्ड ले लेते हैं। वहीं जिस व्यक्ति की आईडी पर सिम कार्ड को लिया जाता है उसे इस बारे में पता भी नहीं होता है।

विज्ञापन
How to check who is using sim card on my Aadhaar id
Who Is Using SIM Card On My Aadhaar ID - फोटो : FREEPIK

आज के समय हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। हालांकि, स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए आपके पास सिम कार्ड का होना जरूरी है। इस डिजिटल युग में मोबाइल नंबर हमारी पहचान का हिस्सा है। बैंकिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, निवेश आदि कई सेवाओं का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। वहीं बीते वर्षों से साइबर फ्रॉड और फर्जी सिम लेकर की गई धोखाधड़ी के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं।



कई बार देखने को मिलता है कि दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड की कॉपी का इस्तेमाल करके कुछ लोग मोबाइल सिम कार्ड ले लेते हैं। वहीं जिस व्यक्ति की आईडी पर सिम कार्ड को लिया जाता है उसे इस बारे में पता भी नहीं होता है। ऐसी स्थिति में अगर संबंधित व्यक्ति के सिम कार्ड का उपयोग किसी गलत काम के लिए किया जाता है तो उसको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

How to check who is using sim card on my Aadhaar id
Who Is Using SIM Card On My Aadhaar ID - फोटो : FREEPIK

आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मिनटों में इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो फर्जी सिम कार्ड नहीं चला रहा है। इस बारे में जानने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करना होगा। 

Vande Bharat: जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा अनुभव, फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे

How to check who is using sim card on my Aadhaar id
Who Is Using SIM Card On My Aadhaar ID - फोटो : FREEPIK

वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा, वहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है। यह करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करके Validate Captcha पर क्लिक करना है। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check who is using sim card on my Aadhaar id
Who Is Using SIM Card On My Aadhaar ID - फोटो : FREEPIK

यह करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करना है। आप जैसे ही लॉगिन करेंगे वैसे ही स्क्रीन पर उन सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट आ जाएगी, जो आपकी आईडी से एक्टिवेट हैं। 

Business Ideas: 1 लाख रुपये लगाकर शुरू करें ये 4 बिजनेस, कुछ ही महीनों में हो सकते हैं मालामाल

विज्ञापन
How to check who is using sim card on my Aadhaar id
Who Is Using SIM Card On My Aadhaar ID - फोटो : FREEPIK

अगर इस लिस्ट में आपको कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है, जिसे आपने नहीं लिया है तो उस नंबर को आप रिपोर्ट कर सकते हैं। अपनी शिकायत को दर्ज कराने के बाद आपको एक टिकट आईडी या रेफरेंस नंबर दिया जाएगा। जांच के बाद फर्जी सिम को बंद कर दिया जाएगा। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! सरकार इस दिन जारी कर सकती है 21वीं किस्त, ये किसान हो सकते हैं लाभ से वंचित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed