फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas: कहीं आपको डिलीवरी बॉय भी तो नहीं दे रहा है कम एलपीजी गैस, ऐसे करें पता

Fri, 02 May 2025 06:08 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 02 May 2025 06:08 PM IST
सार

LPG Gas: कई बार देखने को मिलता है कि डिलीवरी बॉय रास्ते में ही 2 या 3 किलो एलपीजी गैस की चोरी कर लेता है। इसके बाद सिलेंडर ग्राहक को देता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप इस चोरी को कैसे पकड़ सकते हैं।

विज्ञापन
How to check whether the delivery boy has given you a fully filled lpg gas cylinder or not know in hindi
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

How to Check LPG Gas Full or not? : रसोई गैस सिलेंडर यानी एलपीजी, आज लगभग हर घर की एक मूलभूत जरूरत बन चुका है। आधुनिक जीवनशैली में, यह खाना पकाने का प्राथमिक और सबसे सुविधाजनक साधन है। गांवों से लेकर शहरों तक, देश के कोने-कोने में करोड़ों परिवार भोजन पकाने के लिए एलपीजी पर निर्भर हैं। एलपीजी की उपलब्धता ने रसोई के कामों को आसान और तेज बना दिया है, इसी कारण यह हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है।



हम नियमित रूप से गैस एजेंसी से सिलेंडर खरीदते हैं और डिलीवरी पर्सन उसे हमारे घर तक पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको मिलने वाले सिलेंडर में गैस की मात्रा उतनी ही है जितनी आपने खरीदी है? कई बार ऐसी शिकायतें आती हैं कि सिलेंडर में गैस कम निकली, और इसका सीधा नुकसान उपभोक्ता को होता है। हालांकि, यह पता लगाना बहुत आसान है कि आपको पूरा सिलेंडर मिला है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

How to check whether the delivery boy has given you a fully filled lpg gas cylinder or not know in hindi
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock

कम गैस मिलने की समस्या
अक्सर उपभोक्ताओं को शिकायत रहती है कि उनका गैस सिलेंडर सामान्य से जल्दी खत्म हो गया। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक यह भी हो सकता है कि आपको डिलीवरी के समय ही सिलेंडर में गैस की पूरी मात्रा न मिली हो। 
 

ये भी पढ़ें- Rules Change: एटीएम विदड्रॉल से लेकर रेलवे से जुड़े इन नियमों में 1 मई से होगा बदलाव, जान लें ये बातें
How to check whether the delivery boy has given you a fully filled lpg gas cylinder or not know in hindi
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

सिलेंडर का वजन कैसे चेक करें?
सिलेंडर में गैस की सही मात्रा का पता लगाने का सबसे विश्वसनीय तरीका उसका वजन करना है। हर LPG सिलेंडर पर खाली सिलेंडर का वजन अंकित होता है। इसे 'टैप वेट' कहते हैं। यह सिलेंडर के ऊपर, वाल्व के पास लगी मेटल रिंग पर लिखा होता है, जैसे 'TW 15.0 Kg' या 'TW 15.5' आदि। ध्यान रखें कि यह वजन सिर्फ खाली सिलेंडर का होता है।
 

ये भी पढ़ें-  Water Tank: गर्मी में टंकी के खौलते हुए पानी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये तरीके मिलेगा नॉर्मल वॉटर
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check whether the delivery boy has given you a fully filled lpg gas cylinder or not know in hindi
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर में गैस की मानक मात्रा 14.2 किलोग्राम होती है। ऐसे में एक भरे हुए सिलेंडर का कुल वजन उसके टैप वजन और नेट गैस वजन का योग होता है। उदाहरण के लिए, यदि सिलेंडर पर TW 15.0 Kg लिखा है, तो भरे सिलेंडर का कुल वजन 15.0 + 14.2 = 29.2 किलोग्राम होना चाहिए।

विज्ञापन
How to check whether the delivery boy has given you a fully filled lpg gas cylinder or not know in hindi
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

ऐसे में जब डिलिवरी बॉय सिलेंडर लेकर आता है तो आप सिलेंडर का वजन करके पता कर सकते हैं कि आपका गैस पूरा है या नहीं। अगर आपका गैस पूरा नहीं तो आप इसकी शिकायत गैस एजेंसी पर कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed