फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mustard Oil: कहीं आप भी तो नहीं खरीदकर ला रहे मिलावटी सरसों का तेल, इन तरीकों से करें शुद्धता का पता

Thu, 03 Jul 2025 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 02:19 PM IST
सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to Check Purity of Mustard Oil and Avoid Buying Adulterated Products Follow these tips
How to Check Purity of Mustard Oil - फोटो : Freepik.com

हम सभी के घरों में सरसों के तेल का उपयोग होता है। विभिन्न तरह के पकवानों को बनाने में यह इस्तेमाल में आता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में बड़ी तेजी से मिलावटी सरसों के तेल की बिक्री हो रही है। कई जगहों पर छापमारी में सरसों के तेल में मिलावट को पकड़ा गया है। सरसों के तेल में मिलावट किए जाने के बाद उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। अगर आप इस मिलावटी सरसों के तेल का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मिलावटी सरसों का तेल दिखने मे हुबहू असली जैसा लगता है। इस कारण आम उपभोक्ता के लिए इसकी पहचान करना काफी मुश्किल काम है। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। 

Trending Videos
How to Check Purity of Mustard Oil and Avoid Buying Adulterated Products Follow these tips
How to Check Purity of Mustard Oil - फोटो : Adobe stock

सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता आप फ्रीजिंग टेस्ट के जरिए कर सकते हैं। सबसे पहले आपको 1 कप सरसों का तेल लेना है और उसे फ्रिज में 5 से 6 घंटों के लिए रख दें। फ्रिज में 5 से 6 घंटे सरसों का तेल रखने के बाद उसमें अगर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं तो संभावना है कि तेल में मिलावट को अंजाम दिया गया है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

How to Check Purity of Mustard Oil and Avoid Buying Adulterated Products Follow these tips
How to Check Purity of Mustard Oil - फोटो : Freepik.com

सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता हाथों की मदद से भी किया जा सकता है। सरसों के तेल की कुछ बूंदें अपने हाथ पर लें और उसे मलें। यह करने के बाद अगर किसी तरह का रंग दिख रहा है या कैमिकल की गंध आ रही है तो तेल में मिलावट हो सकती है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Purity of Mustard Oil and Avoid Buying Adulterated Products Follow these tips
How to Check Purity of Mustard Oil - फोटो : Adobe stock

बैरीमीटर टेस्ट की मदद से भी सरसों के तेल में मिलावट का पता किया जा सकता है। शुद्ध सरसों के तेल की बैरोमीटर रीडिंग करीब 58 से 60.5 के बीच होती है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
How to Check Purity of Mustard Oil and Avoid Buying Adulterated Products Follow these tips
How to Check Purity of Mustard Oil - फोटो : AdobeStock

अगर आपके सरसों के तेल की रीडिंग बैरोमीटर पर इससे ज्यादा है तो यह इस बात का बड़ा संकेत हो सकता है कि सरसों के तेल में मिलावट की गई है। इन तरीकों की मदद से आप मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed