देशभर में करोड़ों नौकरीपेशा लोग हैं। हर महीने मिलने वाली उनकी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा उनके पीएफ अकाउंट में कटकर जाता है। हालांकि, समय समय पर आपको यह जानना भी जरूरी है कि आपके पीएफ खाते में कुल कितने रुपये जमा हो चुके हैं। कई लोगों के मुताबिक पीएफ खाते में कितने रुपये हैं इस बारे में पता करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल या एप्स का उपयोग करना होता है, जबकि ऐसा है नहीं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आप एक मिस्ड कॉल करके अपने पीएफ खाते के बैलेंस के बारे में पता कर सकते हैं। इसमें आपको न तो इंटरनेट की जरूरत होगी और न ही स्मार्टफोन की। मिस्ड कॉल के जरिए पीएफ बैलेंस चेक करने की सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास कोई स्मार्टफोन नहीं है।
EPFO: मिस्ड कॉल करके आसानी से चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, जानें क्या है तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:55 PM IST
सार
आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पीएफ खाते में जमा अपने बैलेंस को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन