How To Check Misuse Of Aadhaar Card: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक अद्वितीय पहचान पत्र है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। यह न केवल एक पहचान प्रमाण पत्र है बल्कि किसी भी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी बहुत आवश्यक है। आधार कार्ड के माध्यम से सरकार विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित करती है।
ध्यान दें: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर आधार कार्ड से जुड़े स्कैम की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आए दिन आधार कार्ड की वजह से बैंक अकाउंट से पैसे निकालने का फ्रॉड भी सामने आता है। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड के बारे में पता होना चाहिए कि वो सुरक्षित है या नहीं।
ये भी पढ़ें- Sale : ई-कॉमर्स सेल में क्यों सस्ते हो जाते हैं महंगे स्मार्टफोन, ये है पर्दे के पीछे की छिपी सच्चाई
इससे आप अपने आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं। यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे घर बैठे आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। आधार की हिस्ट्री से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि कहीं आपका आधार कार्ड कोई दूसरा तो नहीं इस्तेमाल कर रहा है। आइए इसके बारे में स्टेप वाइज जानते हैं-
- सबसे पहले आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
- इसके बाद आपने आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड को भरना है
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन करें
ये भी पढ़ें- PMVY: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें
- फिर 'ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री' का विकल्प चुनें
- इसके बाद यहां आपको उस तारीख का चयन करना है, जिस दिन की आप हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं
- इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां गलत इस्तेमाल हुआ है