फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो कोई नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे करें पता

Wed, 24 Apr 2024 01:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
How To Check Aadhaar Authentication History Know Complete Process Here
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : istock

How To Check Aadhaar Authentication History: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। अगर आपको किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो। ऐसे में आधार कार्ड की खास जरूरत होती है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के कई कामकाज में पारदर्शिता आई है। यही नहीं नौकरी करते समय या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराते वक्त भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक्ल जानकारी होती हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों आधार कार्ड का दुरुपयोग खूब किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां व्यक्ति की बिना जानकारी के उसके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है या नहीं। 

How To Check Aadhaar Authentication History Know Complete Process Here
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock

इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। यहां आपको Aadhaar Services के नीचे की तरफ Aadhaar Authentication History का विकल्प मिलेगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

How To Check Aadhaar Authentication History Know Complete Process Here
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock

इस प्रक्रिया को करने के बाद अपने आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड को दर्ज करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Aadhaar Authentication History Know Complete Process Here
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock

इस प्रक्रिया को करने के बाद ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज और ओटीपी आदि जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद वेरिफाई ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर लिस्ट खुल जाएगी। 

विज्ञापन
How To Check Aadhaar Authentication History Know Complete Process Here
How To Check Aadhaar Authentication History - फोटो : Istock

इस लिस्ट पर आप पिछले 6 महीनों में आपके आधार कार्ड का कब और कहां इस्तेमाल किया गया है। इस बारे में आसानी से पता कर सकेंगे। अगर आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

Lok Sabha Election 2024: मतदान करने से पहले ऐसे पता करें कहां है पोलिंग बूथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed