देश में ओमिक्रान वेरिएंट के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायरस के खिलाफ लड़ाई में तीन बड़े फैसलों की घोषणा की थी, इसमें 15-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सिनेशन शुरू करना भी शामिल है। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन ने 143 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अब 15 से 18 साल के बच्चों का भी 3 जनवरी से वैक्सिनेशन शुरू किया जाएगा। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर बच्चों का वैक्सिनेशन स्लॉट कैसे बुक किया जाएगा और उसके लिए किन किन चीजों की जरूरत होगी? दरअसल, 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी वैक्सिनेशन पंजीकरण करना बेहद आसान है। आप अपने 15 साल से 18 साल के बच्चों के लिए ऑनलाइन वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन CoWIN प्लेटफॉर्म पर 1 जनवरी से करवा सकते हैं। इसके लिए CoWIN प्लेटफॉर्म के प्रमुख डॉ आर एस शर्मा ने कहा है कि पंजीकरण के लिए एक अतिरिक्त 10 वीं का आईडी कार्ड जोड़ा गया है, क्योंकि हो सकता है कि सभी बच्चों के पास आधार या फिर अन्य पहचान पत्र ना हो।
Children Vaccine Programme: 3 जनवरी से लगेगी बच्चों को वैक्सीन, इस सरल तरीके से आप भी बुक कर सकते हैं स्लॉट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन