फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana: मुफ्त गैस सिलेंडर का लेना चाहते हैं लाभ, ऐसे करें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन

Wed, 26 Feb 2025 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 01:45 PM IST
सार

इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। इस योजना के अतंर्गत महिलाओं को सरकार द्वारा मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
How To Apply Online In PM Ujjwala Yojana Know Complete Process Her
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : Adobe Stock

PM Ujjwala Yojana Registration Process: देश में आज भी कई महिलाएं खाना बनाने के लिए पारंपरिक ईंधनों के साधन जैसे लकड़ी, उपले या कोयले का उपयोग करती हैं। इनसे खाना पकाने पर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है।



इस योजना के अतंर्गत महिलाओं को सरकार द्वारा मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ केवल महिलाएं ही ले सकती हैं। इस स्कीम का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हैं। इसके अलावा महिलाओं की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कैसे आप इस स्कीम में आवेदन करके मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती हैं। 

How To Apply Online In PM Ujjwala Yojana Know Complete Process Her
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद Apply for New Ujjwala Connection के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

How To Apply Online In PM Ujjwala Yojana Know Complete Process Her
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : Adobe Stock

इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको तीन गैस एजेंसियों के नाम दिखेंगे इंडेन गैस, भारत गैस और एचपी गैस इनमें से आपको किसी एक के विकल्प का चयन करना है जिसका आप गैस सिलेंडर प्राप्त करना चाहते हैं। 

IRCTC Tour Package: खूबसूरत कश्मीर का करना चाहते हैं दीदार, तो आईआरसीटीसी लाया है यह सस्ता टूर पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Apply Online In PM Ujjwala Yojana Know Complete Process Her
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : Adobe Stock

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको पूछी गई सभी डिटेल्स को फिल करना है। यहां आपसे आपका नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, मोबाइल नंबर, पता, पिन कोड आदि डिटेल्स के बारे में पूछा जाएगा। 

विज्ञापन
How To Apply Online In PM Ujjwala Yojana Know Complete Process Her
PM Ujjwala Yojana Registration Process - फोटो : Freepik

इन डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना है। यह सब फिल करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करके स्कीम में अप्लाई कर देना है। इस तरह आप आसानी से इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed