फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आपके आधार में भी गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि? तो जानें कैसे करवा सकते हैं ठीक

Wed, 26 Feb 2025 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

अगर आधार कार्ड में कोई भी चीज गलत प्रिंट हो गई है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। जैसे, जन्मतिथि। अगर आपके आधार कार्ड में भी ये गलती है तो आप इस ठीक करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar card date of birth correction process in hindi aadhaar card main dob kaise update karwyein
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : Adobestock

Aadhaar Card Date Of Birth Update Process: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की एक इकाई है। इसका काम होता है कि भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करना। दरअसल, आधार कार्ड आज के समय का काफी जरूरी दस्तावेज है और अगर ये पास में नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो जैसे कई अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।

वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में कुछ न कुछ चीजें गलत प्रिंट हो जाती है। जैसे, नाम, पता या जन्मतिथि आदि। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है, तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में सही जन्मतिथि अपडेट करवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इसका प्रोसेस जान सकते हैं...

Aadhaar card date of birth correction process in hindi aadhaar card main dob kaise update karwyein
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

इस तरीके से अपडेट करवा सकते हैं अपने आधार में जन्मतिथि:-

पहला स्टेप

  • अगर आपके आधार कार्ड में भी जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर आपको पहले अपॉइंटमेंट लेनी होती है और जिस दिन बुलाया जाए उस दिन जाना होता है
Aadhaar card date of birth correction process in hindi aadhaar card main dob kaise update karwyein
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब जब आपको अपॉइंटमेंट मिल चुकी है तो फिर आपको सेंटर पर जाकर करेक्शन फॉर्म लेना है
  • फॉर्म लेने के बाद आपको इसमें अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं जैसे, 
  • आधार कार्डधारक का नाम, आधार नंबर आदि
  • साथ ही इस फॉर्म में ये भी बताएं कि आपको अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट करवानी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar card date of birth correction process in hindi aadhaar card main dob kaise update karwyein
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • ध्यान रहे कि इस फॉर्म के साथ जन्मतिथि का सपोर्टिंग दस्तावेज भी लगाए जैसे, बर्थ सर्टिफिकेट आदि
  • फॉर्म भर चुका है तो फिर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • इसके बाद आपको संबंधित अधिकारी के पास जाकर आपको उन्हें करेक्शन फॉर्म देना है
  • फिर अधिकारी फॉर्म देखते हैं और दस्तावेज को भी वेरिफाई करते हैं
विज्ञापन
Aadhaar card date of birth correction process in hindi aadhaar card main dob kaise update karwyein
आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे ठीक करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • इसके बाद आपके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं और इन्हें सिस्टम से वेरिफाई किया जाता है
  • पहचान सत्यापन के बाद आपकी जन्मतिथि अपडेट करने की रिक्वेस्ट ली जाती है और इसे पोर्टल पर अपडेट किया जाता है और फिर कुछ दिनों के भीतर ये अपडेट हो जाती है
  • इसके बाद आपको एक स्लिप दी जाती है जिससे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में जन्मतिथि अपडेट हुई या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed