PM Vishwakarma Yojana Registration Process In Hindi: मौजूदा समय में देश में कई योजनाएं चल रही हैं और कई सारी योजनाएं पहले से चली आ रही हैं। हालांकि, जरूरत के हिसाब से सरकार कई नई योजनाओं को शुरू भी करती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है जिसमें शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग शामिल होते हैं।
उदाहरण के लिए जैसे, सितंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा एक योजना शुरू की गई जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के जरिए 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है जिसमें कई तरह के आर्थिक लाभ भी शामिल हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इसमें आवेदन कर आप वो लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना में मिलने वाले लाभ जान लें
- दरअसल, अगर आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ये ट्रेनिंग आपको आपके काम को लेकर दी जाती है जिसमें आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। वैसे ये ट्रेनिंग कुछ ही दिनों की होती है, लेकिन जितने दिनों तक भी ये ट्रेनिंग चलती है तब आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे अपने काम से जुड़ा सामान यानी टूलकिट खरीद सकें
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इस योजना से जुड़ने के बाद आपको अपना काम करने के लिए लोन भी दिया जाता है और इसकी ब्याज दर सस्ती होती है, जो 5 प्रतिशत होती है। इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जो 18 महीनों के लिए होता है। फिर इस लोन को वापस करने के बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों तक के लिए देने का प्रावधान है।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन कैसे करें?
- अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना है तो आप ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं नहीं जाना होता है। बस आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है और यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाना होता है जिसके बाद आप यहां से आवेदन कर सकते हैं।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- पीएम विश्वकर्मा योजना में आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
- फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप योजना से जुड़ जाते हैं