फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आसान शब्दों में यहां समझें क्या है अटल पेंशन योजना और इसके फायदे, ऐसे करें आवेदन

Tue, 05 Apr 2022 09:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Apr 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
how to apply atal pension yojana and what is benefits in hindi utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने देश में कई सारे लोगों के साथ-साथ गरीबों के कल्याण के लिए काफी ज्यादा योजनाओं की शुरुआत की है। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं, गरीब कल्याण योजना, विधवा पेंशन, रोजगार योजनाएं आदि योजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं का एक मात्र उद्देश्य लोगों की भलाई है। इन सभी योजनाओं का आज के दौर में कई सारे लोग लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में एक काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है अटल पेंशन योजना, जिसमें आप निवश करके हर महीने अच्छा-खासा लाभ पा सकते हैं। इसकी शुरुआत साल 2015 में किया गया था। इस परियोजना का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप इस योजना के बारे में जानें। आज हम इस योजना के बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो चलिए आपको अटल पेंशन योजना के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply atal pension yojana and what is benefits in hindi utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है - फोटो : i stock

कैसे करें इस योजना में निवेश?

स्टेप 1

  • अगर आप अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना होगा।
how to apply atal pension yojana and what is benefits in hindi utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आप वेबसाइट से इस अटल पेंशन योजना में अपनी योग्यता के अनुसार पंजीकरण कर सकते हैं, जिसके बाद आप इसके लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply atal pension yojana and what is benefits in hindi utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

क्या है इस योजना का लाभ?

  • इस योजना में आपको हर महीने 5 हजार रुपए तक का पेंशन मिलता है। इसके लिए आपको छोटे-छोटे निवेश करने होंगे, जिसके तहत आपको इसका लाभ महीने के अंत में मिलता है। इसके अलावा जो इस योजना में निवेश करता है, उसे इनकम टैक्स में काफी ज्यादा छूट भी मिलती है।
विज्ञापन
how to apply atal pension yojana and what is benefits in hindi utility news in hindi
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

कौन पा सकता है योजना का लाभ?

  • इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको सबसे पहले भारत का नागरिक होना एक अनिवार्य शर्त है। इसके साथ आपके पास मोबाइल नंबर होना चाहिए। साथ ही आपकी उम्र 18-40 वर्ष के बीच होना चाहिए। इसके अलावा आपने पहले कभी इस योजना का लाभ नहीं लिया हो और आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक होना बेहद जरुरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed